कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला कुल्लू जिले से सामने आया है- जहां चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय मार्ग पर एक गाड़ी भयानक हादसे का शिकार हो गई है।
हादसे में तीन की मौत
इस हादसे में पांच साल के बच्चे समेत दो महिलाओं की मौत हो गई है। जबकि, हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। घायलों में एक महिला और दो परुष शामिल हैं।
यह भी पढ़ें : पंचायत चुनाव पर फिर घमासान : आयोग मांग रहा वोटर लिस्ट, लेट-लतीफी कर रही सुक्खू सरकार!
पोल से टकराई गाड़ी
आपको बता दें कि हादसा कुल्लू से करीब 10 किलोमीटर दूर बबेली में आज सुबह करीब 8 बजे पेश आया है। बताया जा रहा है कि ITBP परिसर के गेट पर कार पोल और पैरापिट से टकरा गई। हादसे के वक्त कार में महिलाओं व बच्चे समेत 6 लोग सवार थे।
दिल्ली से आए थे हिमाचल घूमने
शुरुआती जांच में पाया गया है कि कार सवार सभी लोग दिल्ली से मनाली घूमने आए थे। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि, तीन अन्य की हालत बेहद चिंताजनक बनी हुई है। हादसे में गाड़ी के भी परखच्चे उड़ गए हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल BREAKING : सुबह-सवेरे खाई में समाई बस, बच्चों-महिलाओं की चीखों से दहला इलाका
घायलों की हालत चिंताजनक
इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पूरा इलाका चीखों से दहल उठा। घटनास्थल पर मौजूद लोगों द्वारा घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया गया है। सभी घायल डॉक्टरों की निगरानी में हैं।
कैसे पेश आया हादसा?
उधर, हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। फिलहाल, हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस टीम द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में कल से बारिश-बर्फबारी शुरू : अलर्ट पर 9 जिले, आंधी-तूफान के साथ बरसेंगे बादल
हादसे में तीन की मौत, 3 घायल
इस हादसे में मां-बेटे समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि, मृतका का पति और 11 वर्षीय बेटी समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में माहौल गमगीन बना हुआ है।
मृतकों की पहचान
- देवांश (5) पुत्र सचिन
- साक्षी (26)
- सोनिया (40) पत्नी सचिन
यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस का खनन माफिया पर चला 'डंडा' : एक साथ 39 ट्रैक्टर-ट्राले किए सीज
घायलों की पहचान
- अभिका (11) पुत्री सचिन
- साहिल
- सचिन
