नूरपुर (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक ह्रदय विदारक घटना में एक परिवार ने अपना जवान बेटा खो दिया है। युवक आग लगने से जिंदा ही जल गया। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। बेटे की इस तरह से हुई दर्दनाक मौत से परिवार को गहरा सदमा लगा है। मामला कांगड़ा जिला के नुरपूर से सामने आया है।

19 साल का युवक जिंदा जला

मिली जानकारी के अनुसार पठानकोट मंडी फोरलेन निर्माण कार्य में लगी कंपनी के क्वार्टर में बीती रात को अचानक आग लग गई। यह आग इतनी भयानक थी कि इसमें एक 19 साल का युवक जिंदा जल गया। युवक के साथ कई अन्य लोग भी उसके साथ मौजूद थे, लेकिन वह किसी तरह से अपनी जान बचाने में सफल हो गए, लेकिन युवक समय रहते बाहर नहीं निकल पाया और आग में बुरी तरह से झुलस गया।

 

यह भी पढ़ें : केंद्र ने हिमाचल को 35 हजार करोड़ दिए: CM सुक्खू कहां खर्च रहे हैं पैसा ?

क्वार्टर में लगी थी आग

यह आग कांगड़ा जिला के ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत आते कोटला में देर रात को लगी थी। यहां फोरलेन निर्माण कंपनी ने अपने कामगरों के रहने के लिए कोटला के कैहरना में अस्थायी क्वार्टर बनाए थे। बीती रात को इन क्वार्टर में अचानग आग लग गई। जिस समय आग लगी, अंदर मजूदर चैन की नींद सो रहे थे। लोगों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि अंदर सो रहे मजदूरों को संभलने का मौका भी नहीं मिला। 

यह भी पढ़ें : CM के दौरे से पहले मंडी की सड़कों पर लीपापोती- मिट्टी और बजरी डाल किया जुगाड़

अस्पताल पहुंचने से पहले गई जान

इस दौरान 19 साल का रोहित बरला आग में बुरी तरह से झुलस गया। जिसे तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक युवक झारखंड के रांची के बुड़नी का रहने वाला था। रोहित साथ पांच अन्य मजदूर भी अंदर सो रहे थे, जिन्होंने समय रहते भाग कर अपनी जान बचाई। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल के युवाओं को चढ़ा विदेशी सिगरेट का चस्का- पकड़े गए कई पैकेट, मिली ऐसी सजा

पुलिस ने दर्ज किया मामला

आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। अग्निशमन विभाग की टीम ने कड़ी मशकत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और आगामी जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : IGMC के डॉक्टरों का कमाल : मरीज को दिया नया जीवन, लीवर-किडनी से निकाला 3KG का ट्यूमर

मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी नूरपुर धर्म चंद वर्मा ने बताया कि पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है और मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी गई है। 

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें