धर्मशाला। आसमान में उड़ान भरते वक्त किसी ने नहीं सोचा था कि अगले ही पल जिंदगी हवा में झूल जाएगी। धर्मशाला के इंद्रूनाग में एक महिला पर्यटक और उसका पायलट पैराग्लाइडर के साथ बादलों को चीरते आगे बढ़ रहे थे, तभी अचानक रोमांच ने खतरनाक मोड़ ले लिया। तेज हवा के बीच पैराग्लाइडर सीधे हाईटेंशन तारों में उलझ गया, कुछ समय में दोनों लोग मौत और जिंदगी के बीच झूलने लगे। इस पल को देखने बालों के मन में बस एक ही सवाल गूंज रहा था क्या ये दोनों जिंदा नीचे आ पाएंगे।

खतरे में बदली उड़ान

धर्मशाला के इंद्रूनाग में शुक्रवार शाम को रोमांचक पैराग्लाइडिंग उड़ान अचानक खतरे में बदल गई। महिला पर्यटक और पायलट लैंडिंग साइट के करीब ही थे कि दाड़नू के पास उनका पैराग्लाइडर सीधे हाईटेंशन बिजली की तारों में फंस गया। देखते ही देखते दोनों लोग 40 फीट की ऊंचाई पर हवा में लटके रह गए, और नीचे गिरने का खतरा हर पल बना रहा।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल : गड्ढे में धंसा स्कूल बस का टायर, बाल-बाल बची 8वीं की छात्रा, NHAI पर भड़के मंत्री: 

 

गनीमत रही कि हाईटेंशन तारों में फंसने के बावजूद किसी को करंट नहीं लगा, वरना हादसा बेहद गंभीर हो सकता था और दोनों की जान को बड़ा खतरा हो सकता था। यह पूरी घटना कुछ ही पलों में रोमांच से डर में बदल गई और आसपास मौजूद लोगों के होश उड़ गए।

 

यह भी पढ़ें: टूट गया वायु सेना का अफसर जोड़ा, हिमाचल ने खो दिया एक और बहादुर बेटा

ढाई घंटे चला हाई-रिस्क रेस्क्यू ऑपरेशन

ढाई घंटे तक चला यह रेस्क्यू ऑपरेशन किसी फिल्म से कम नहीं था। महिला पर्यटक और पायलट हवा में तारों के बीच फंसे हुए थे, और नीचे टीमें लगातार उन्हें सुरक्षित उतारने की कोशिश कर रही थीं। हर मिनट खतरा बना हुआ था, लेकिन रेस्क्यू दल ने हिम्मत नहीं छोड़ी। करीब ढाई घंटे की मेहनत के बाद दोनों को आखिरकार सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। सुरक्षित निकालने के तुरंत बाद दोनों को जोनल अस्पताल धर्मशाला ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। डॉक्टरों ने बताया कि दोनों की हालत फिलहाल पूरी तरह सुरक्षित है।

 

यह भी पढ़ें : डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री की लाडली आस्था आज बनेगी दुल्हन, IAS सचिन संग लेगी सात फेरे

सुरक्षा पर उठे सवाल

हादसे के बाद प्रशासन सक्रिय हो गया है। पायलट का लाइसेंस, उपकरणों की गुणवत्ता, उड़ान मार्ग और सुरक्षा मानक। इन सभी की जांच जिला प्रशासन ने करनी शुरू कर दी है। एएसपी बीर बहादुर ने बताया कि सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीमें तुरंत सक्रिय हो गईं और समय रहते दोनों को बचा लिया गया।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल के बागवानों को मालामाल कर रहा जापानी फल, सेब-आनार से कम आ रहा खर्च

पर्यटन गतिविधियों पर बढ़ी सख्ती

इस घटना ने सभी को चेतावनी दे दी है कि थोड़ी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है। प्रशासन अब पैराग्लाइडिंग ऑपरेटरों पर सख्त निगरानी और नियमित निरीक्षण के निर्देश दे रहा है, ताकि पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

नोट: ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें