#हादसा

May 19, 2026

हिमाचल : 150 फुट गहरी खाई में गिरी कार- माता-पिता के सामने बेटी ने तोड़ा दम

150 फुट गहरी खाई में गिरी कार

शेयर करें:

himachal news

सोलन। हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे लगातार लोगों की जान ले रहे हैं। जिला सोलन के परवाणू में हुए दर्दनाक हादसे के बाद अब एक और बड़ा सड़क हादसा पेश आया है, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया। यहां एक कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए और बेटी ने अपने माता -पिता के सामने दम तोड़ दिया। 

150 फुट गहरी खाई में गिरी कार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा जिला सोलन के कंडाघाट के साधुपुल क्षेत्र के दोची इलाके में आज मंगलवार को पेश आया है। कार में सवार सभी लोग शिमला जिले के कोटी गांव के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह पांचों रिश्तेदार कार में सवार होकर चायल से सोलन की तरफ जा रहे थे। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: युवक कार में ले जा रहा था ढेर सारा चिट्टा, किसी ने पुलिस को दे दी खबर; नाके पर हुआ अरेस्ट

माता-पिता के सामने बेटी ने तोड़ा दम

रास्ते में जब उनकी कार कंडाघाट के साधुपुल स्थित दोची इलाके के पास पहुंची, तभी अचानक चालक कार से नियंत्रण खो बैठा। देखते ही देखते कार सड़क से नीचे 150 फुट गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसे  एक दर्दनाक सड़क हादसे में माता-पिता की आंखों के सामने उनकी मासूम बेटी ने दम तोड़ दिया। यह घटना पूरे इलाके को झकझोर देने वाली है। 

घायलों को बचाने खाई में उतरे लोग 

हादसा इतना भयानक था कि कार गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घबरा गए और तुरंत मौके की ओर दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों ने बिना अपनी जान की परवाह किए गहरी खाई में उतरकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने की पूरी कोशिश की और साथ ही पुलिस व 108 एंबुलेंस को भी घटना की सूचना दी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: युवक ने युवती से किया मुंह काला, शिकायत करने पर रिश्तेदारों को भेज दिए गं*दे वीडियो

एंबुलेंस को दी हादसे की सूचना

सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद सभी घायलों को खाई से बाहर निकालकर तुरंत कंडाघाट अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन उनकी हालत गंभीर होने के चलते उन्हें बेहतर इलाज के लिए सोलन अस्पताल रेफर कर दिया गया।

एक की मौत चार घायल 

इस हादसे में जान गंवाने वाली युवती की पहचान 24 वर्षीय पूजा पुत्री तोता राम के रूप में हुई है। वहीं घायलों की पहचान तोता राम, कौशल्या, सुनीता और निर्मला के तौर पर हुई है। हादसे के बाद मृतक युवती के परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: बाइक सवार को रौंद कर फरार हुआ कार चालक, सड़क पर ही थम गई युवक की सांसें 

पुलिस कर रही हादसे के कारणों की जांच 

इधर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि कार अनियंत्रित होने के कारण हादसा हुआ, हालांकि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख