#हादसा

May 22, 2026

हिमाचल : अचानक अनियंत्रित होकर नदी में समा गई कार- तीन दिन बाद चालक की मिली देह, पसरा मातम

तीन दिन तक चाला सर्च अभियान

शेयर करें:

Himachal man no more

सिरमौर। देहरादून जिले के चकराता क्षेत्र में मीनस के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। हिमाचल प्रदेश के रहने वाले बोलेरो चालक का शव हादसे के तीन दिन बाद नदी से बरामद किया गया। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। 

अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी बोलेरो

जानकारी के अनुसार 19 मई को पाटम क्षेत्र में एक बोलेरो वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया। देखते ही देखते वाहन सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा और नीचे बह रही नदी में समा गया। हादसा इतना भयानक था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना प्रशासन और पुलिस को दी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल कैबिनेट: सुक्खू सरकार ने बढ़ाया इन कर्मचारियों का मानदेय, सैंकड़ों पदों पर निकाली भर्ती; जानें 

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचीं SDRF की टीमें

घटना की सूचना मिलते ही SDRF की त्यूणी, चकराता और डाकपत्थर पोस्ट से रेस्क्यू टीमें जरूरी उपकरणों के साथ मौके के लिए रवाना हुईं। हादसे का स्थान बेहद दुर्गम इलाके में था, जहां पहुंचना भी आसान नहीं था। पहाड़ी रास्ते, गहरी खाई और नदी का तेज बहाव राहत एवं बचाव कार्य में बड़ी चुनौती बना रहा। इसके बावजूद SDRF के जवान लगातार सर्च ऑपरेशन में जुटे रहे। जवानों ने दिन-रात नदी किनारे और गहरे हिस्सों में तलाश अभियान चलाया ताकि लापता चालक का पता लगाया जा सके।

नदी से बाहर निकाली गई दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो

लगातार सर्चिंग के दौरान SDRF टीम को नदी के भीतर दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो वाहन संख्या HP 85 AA 0548 दिखाई दिया। काफी मशक्कत के बाद जवानों ने वाहन को नदी से बाहर निकाला। लेकिन जब वाहन की तलाशी ली गई तो चालक उसमें मौजूद नहीं मिला। इसके बाद आशंका जताई गई कि तेज बहाव में चालक नदी के अंदर बह गया होगा।

 

यह भी पढ़ें : निकाय चुनाव ने सीएम सुक्खू में भरा जोश: बोले - 2027 से पहले अच्छे संकेत, भाजपा को बताया झूठी पार्टी

डीप डाइविंग अभियान चलाकर की गई तलाश

चालक की तलाश के लिए SDRF की टीम ने नदी के भीतर गहन सर्चिंग शुरू की। तेज बहाव और गहराई के कारण रेस्क्यू अभियान काफी मुश्किल हो गया था। इसके बावजूद जवानों ने हार नहीं मानी और लगातार डीप डाइविंग कर चालक को ढूंढने का प्रयास जारी रखा।

तीन दिन तक चाला सर्च अभियान

तीन दिनों तक चले इस कठिन अभियान के बाद गुरुवार को टीम को सफलता मिली। अपर उप निरीक्षक सुरेश तोमर के नेतृत्व में SDRF के जवान नदी के गहरे हिस्से तक पहुंचे और लंबे प्रयासों के बाद चालक का शव बरामद कर लिया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में कैसे मिलेगा युवाओं को रोजगार... शुरू ही नहीं हो पाए 421 उद्योग; सरकारी नीतियां बनी बाधा!

हिमाचल प्रदेश के निवासी थे मृतक

मृतक की पहचान खुशी राम पुत्र लायक राम, उम्र करीब 48 वर्ष, निवासी गांव कांडों, सिलाई, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। शव बरामद होने के बाद SDRF टीम ने उसे नदी से बाहर निकाला और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

परिवार में पसरा मातम

घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में मातम छा गया। स्थानीय लोग भी इस हादसे से दुखी हैं। वहीं SDRF के जवानों की मेहनत और लगातार तीन दिनों तक चलाए गए सर्च ऑपरेशन की सराहना की जा रही है, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी अभियान जारी रखा और आखिरकार लापता चालक को ढूंढ निकाला।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख