राजनीति

#हादसा

May 23, 2026

हिमाचल: बिस्तर पर बीड़ी पी रहा था बुजुर्ग, कपड़ों ने अचानक पकड़ी आ*ग तो निकल गए प्राण

टांडा अस्पताल में तोड़ा दम

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

 Kangra News one man no more

कांगड़ा। क्या कभी किसी ने सोचा होगा कि एक छोटी सी बीड़ी किसी की जान भी ले सकती है। लेकिन हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में ऐसा ही एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां बीड़ी पीते समय हुई छोटी सी लापरवाही एक बुजुर्ग के लिए मौत का कारण बन गई। जिसके बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। 

बिस्तर पर जा गिरी बीड़ी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा जिला कांगड़ा के सुंगल में पेश आया है। यहां पर 90 वर्षीय बुजुर्ग अपने घर में बिस्तर पर लेटे हुए बीड़ी पी रहे थे।  उम्र ज्यादा होने के कारण वह शारीरिक रूप से काफी कमजोर थे और उन्हें यह एहसास ही नहीं हुआ कि कब जलती हुई बीड़ी उनके हाथ से छूटकर बिस्तर पर गिर गई।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : यात्रियों से भरी बस सड़क पर पलटी- 15 लोग थे सवार, चीखो से दहला इलाका

देखते ही देखते बिस्तर ने पकड़ ली आग

बीड़ी गिरते ही बिस्तर और पास में रखे कपड़ों में आग लग गई। कुछ ही पलों में आग तेजी से फैल गई और बिस्तर पर लेटे बुजुर्ग इसकी चपेट में आ गए। जब तक परिवार के लोगों को घटना का पता चला, तब तक बुजुर्ग बुरी तरह झुलस चुके थे। घर में अचानक मची अफरा-तफरी के बीच परिजनों ने आग बुझाई और उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

टांडा अस्पताल में तोड़ा दम

गंभीर हालत में बुजुर्ग को उपचार के लिए डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया और उन्हें बचाने की हर संभव कोशिश की, लेकिन शरीर ज्यादा झुलस जाने के कारण उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। आखिरकार उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। बुजुर्ग की मौत के बाद परिवार में मातम का माहौल है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: ध्रुव ने सेल्फ स्टडी से पास किया CAT, एक साथ 4 IIM में मिला प्रवेश- परिवार में था पढ़ाई का माहौल

मृतक की पहचान

 दूलो राम उम्र 90 साल निवासी गांव सुंगल, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। 

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू की है। वहीं पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : ब्यास नदी के किनारे मिला इंसानी शरीर का पैर, हा*दसा या कुछ और...

सावधानी बरतने की जरूरत

यह हादसा एक बार फिर लोगों को सतर्क रहने का संदेश देता है। खासकर बुजुर्गों और बीमार लोगों के पास जलती बीड़ी, सिगरेट या अन्य आग वाली चीजों को लेकर बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है, क्योंकि छोटी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख