#हादसा
May 23, 2026
हिमाचल: ड्यूटी पर तैनात थी महिला कॉन्स्टेबल, बोलेरो-कैंपर ने मार दी टक्कर- 10 फुट दूर जाकर गिरी
CCTV में कैद हुई पूरी घटना
शेयर करें:

किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा सामने आया, जहां ड्यूटी पर तैनात महिला कॉन्स्टेबल को एक बोलेरो कैंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना अचानक हुआ कि वहां मौजूद लोग भी कुछ पल के लिए घबरा गए। टक्कर लगते ही महिला कॉन्स्टेबल करीब 8 से 10 फीट दूर सड़क पर जा गिरीं।
जानकारी के अनुसार घायल महिला कॉन्स्टेबल की पहचान प्रिया नेगी के रूप में हुई है, जो कल्पा क्षेत्र की रहने वाली हैं। घटना के समय वह रिकांगपिओ चौक पर ट्रैफिक ड्यूटी निभा रही थीं। रोज की तरह वह चौक पर वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित कर रही थीं और गाड़ियों को निकलने का इशारा कर रही थीं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: बिस्तर पर बीड़ी पी रहा था बुजुर्ग, कपड़ों ने अचानक पकड़ी आ*ग तो निकल गए प्राण
इसी दौरान सामने से आ रही एक बोलेरो कैंपर तेज रफ्तार में चौक की ओर पहुंची और महिला कॉन्स्टेबल को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह उछलकर दूर जा गिरीं। हादसे के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि महिला कॉन्स्टेबल सड़क पर ड्यूटी कर रही थीं और वाहनों को निकलने का इशारा दे रही थीं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : यात्रियों से भरी बस सड़क पर पलटी- 15 लोग थे सवार, चीखो से दहला इलाका
तभी बोलेरो चालक लापरवाही से वाहन चलाते हुए सीधे उनकी तरफ बढ़ता है और उन्हें टक्कर मार देता है। वीडियो सामने आने के बाद लोग चालक की लापरवाही पर सवाल उठा रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई लोग महिला पुलिस कर्मी की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जता रहे हैं।
हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोग और अन्य वाहन चालक मौके पर पहुंचे। लोगों ने घायल महिला कॉन्स्टेबल को सड़क से उठाया और तुरंत अस्पताल पहुंचाने में मदद की। समय रहते इलाज मिलने से उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: ध्रुव ने सेल्फ स्टडी से पास किया CAT, एक साथ 4 IIM में मिला प्रवेश- परिवार में था पढ़ाई का माहौल
इस मामले को लेकर SHO रिकांगपिओ प्रवीण ने बताया कि यह घटना बीते शुक्रवार की है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया है। इसी कारण इस मामले में कोई FIR दर्ज नहीं की गई है। हालांकि घटना का वीडियो सामने आने के बाद यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।