ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रोजाना की तरह काम खत्म कर अपने ठिकाने की ओर लौट रहा एक व्यक्ति कभी घर नहीं पहुंच पाया। रास्ते में हुए दर्दनाक हादसे ने उसकी जिंदगी छीन ली और परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गईए जिसके बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

रेलवे ट्रैक पार करते हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 40 वर्षीय बृजेश्वर कुमार पुत्र श्री राम निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। वह लंबे समय से ऊना जिले के अंब उपमंडल के नंदपुर क्षेत्र में रहकर दिहाड़ी-मजदूरी का काम कर रहा था और अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। बताया जा रहा है कि रविवार को भी वह दिनभर काम करने के बाद वापस अपने रहने के स्थान की ओर लौट रहा था। इसी दौरान रेलवे ट्रैक पार करते समय वह तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसा इतना भयावह था कि व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल शर्मसार! कमरे में घुस 79 वर्षीय महिला से नीचता करने लगा युवक, चल फिर भी नहीं सकती बुजुर्ग

परिवार कर रहा था इंतजार, पहुंच गई मौत की खबर

जिस परिवार को अपने कमाने वाले सदस्य के घर लौटने का इंतजार था, वहां कुछ ही देर बाद हादसे की खबर पहुंच गई। अचानक आई इस दुखद सूचना ने परिजनों को झकझोर कर रख दिया। परिवार पर दुखों का ऐसा पहाड़ टूटा है जिसकी भरपाई शायद कभी नहीं हो सकेगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक मेहनती और शांत स्वभाव का व्यक्ति था, जो लंबे समय से क्षेत्र में मजदूरी कर अपने परिवार का गुजारा कर रहा था।

हादसे की आवाज सुन दौड़े लोग

ट्रेन की टक्कर के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तेज आवाज सुनी और तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े। वहां का मंजर देखकर लोग सन्न रह गए। इसके बाद तुरंत रेलवे पुलिस को सूचना दी गई।  सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: स्कूल बंक कर खड्ड में नहाने गया 16 साल का लड़का डूबा, बुझ गया घर का चिराग

लंबे समय से कर रहा था मजदूरी

स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों के अनुसार बृजेश्वर कुमार काफी समय से इस क्षेत्र में दिहाड़ी मजदूर के रूप में कार्यरत था। वह मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार की जिम्मेदारियां निभा रहा था। उसकी अचानक हुई मौत से क्षेत्र के लोग भी दुखी हैं। 

हादसे के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

रेलवे पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी गहन पड़ताल की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा रही है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: शख्स को कानून से आंख मिचौली पड़ी महंगी, अब संपत्ति कुर्क कर दिया जाएगा पत्नी का हक

एक हादसे ने उजाड़ दिया परिवार का सहारा

रोजगार की तलाश में घर से दूर रहकर मेहनत करने वाला व्यक्ति अपने परिवार के लिए उम्मीदों का सहारा था, लेकिन एक पल की दुर्घटना ने सब कुछ बदल दिया। अब पीछे रह गए परिजन उसकी यादों और अचानक हुए इस दुखद हादसे के गम के साथ जिंदगी बिताने को मजबूर हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें