#अपराध
June 22, 2026
हिमाचल शर्मसार! कमरे में घुस 79 वर्षीय महिला से नीचता करने लगा युवक, चल फिर भी नहीं सकती बुजुर्ग
घर पर अकेली थी बुजुर्ग महिला, देर रात को कमरे में घुसा आरोपी करने लगा नीच हरकतें
शेयर करें:

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला से एक ऐसा दिल दहला देने वाला और सनसनीखेज मामला सामने आया हैए जिसने देवभूमि में इंसानियत को ही झकझोर कर रख दिया है। यहां एक युवक ने सारी हदें पार करते हुए एक 79 साल की बुजुर्ग महिला के साथ उसके घर में घुसकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। सबसे शर्मनाक बात यह है कि उस युवक को बुजुर्ग महिला की ढलती उम्र और उनकी दयनीय हालत पर भी जरा सी दया नहीं आई।
यह घिनौनी वारदात उपमंडल भोरंज के तहत एक गांव में रविवार देर रात की है। पीड़िता पिछले कई वर्षों से गंभीर रूप से अस्वस्थ है और पूरी तरह बिस्तर पर ही रहती है। वह खुद से चलने.फिरने या अपना बचाव करने में भी पूरी तरह असमर्थ है। घटना के समय वह घर में बिल्कुल अकेली थी, क्योंकि उनका बेटा गांव में ही आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गया हुआ था। घर को सूना और बुजुर्ग महिला को पूरी तरह लाचार पाकर गांव का ही एक युवक महिला के कमरे में घुस आया और सारी मर्यादाएं लांघकर जबरन उसके साथ नीच हरकतें करने लगा।
बताया जा रहा है कि जब आरोपी ने महिला के साथ गलत हरकत करने का प्रयास किया तो बुजुर्ग महिला ने उसका विरोध किया। इस दौरान कथित रूप से हाथापाई भी हुई, जिससे महिला को चोटें आईं। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने उसे डराने और चुप रहने का दबाव भी बनाया।
घटना के दौरान ही महिला का बेटा शादी समारोह से वापस घर लौट आया। घर के बाहर हलचल और बेटे की आहट सुनते ही आरोपी घबरा गया और मौके से फरार हो गया। इसके बाद महिला ने पूरी घटना अपने परिजनों को बताई] जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: चलती कार की छत पर आशिकी फरमा रहा था हरियाणवी जोड़ा, पुलिस ने काटा मोटा चालान
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
यह घटना केवल एक आपराधिक मामला नहीं, बल्कि समाज के सामने कई गंभीर सवाल भी खड़े करती है। एक ऐसी महिला, जो उम्र और बीमारी के कारण पूरी तरह दूसरों पर निर्भर है, उसे निशाना बनाए जाने की घटना ने लोगों को झकझोर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे मामलों में त्वरित और कठोर कार्रवाई जरूरी है, ताकि भविष्य में कोई भी इस प्रकार की घिनौनी हरकत करने का साहस न कर सके।