सोलन। पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में आए दिन हादसे हो रहे हैं। ऐसा ही एक हादसा हिमाचल सोलन जिला में हुआ है। यहां फोरलेन के कार्य में लगे एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं कुछ अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह मजदूर एक पिल्लर पर शटरिंग लगाने का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक यह लोग हादसे का शिकार हो गए।
शुंगल में निर्माणाधीन पुल के पिल्लर पर हुआ हादसा
यह हादसा आज मंगलवार को सोलन व शिमला जिला की सीमा पर शुंगल में फोरलेन प्रोजेक्ट के निर्माणाधीन पुल के पिल्लर से गिरने के कारण हुआ है। बताया जा रहा है कि कामगार पुल के लिए बनाए जा रहे पिल्लर पर शटरिंग लगाने का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मजदूर नीचे गिर गए। इस हादसे में सभी मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सकों ने एक मजदूर को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य तीन घायल मजदूरों का उपचार किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: सड़क पर पलटी कार, तो मदद को दौड़ पड़े MLA हंसराज, घायलों को निकाला बाहर
मंगलवार को हुआ हादसा
वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कालका शिमला एनएच पर फोरलेन का कार्य चल रहा है। जिसमें चंबाघाट से कैथलीघाट तक फोरलेन के दूसरे चरण में कार्य हो रहा है। मंगलवार को शुंगल में पुल के बनाए जा रहे पिल्लर पर कुछ मजदूर शटरिंग लगाने का काम कर रहे थे।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : सरिए से लदा हुआ ट्रक पलटा, उसी के नीचे फंसा ड्राइवर; मची चीख-पुकार
कहां का रहने वाला है मजदूर
पुलिस के अनुसार शटरिंग लगाते समय कुछ मजदूर नीचे जमीन पर आ गिरे। जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। मृतक मजदूर की पहचान शुकर अहमद, उधमपुर जम्मू कश्मीर के रूप में हुई है। जबकि घायलों की पहचान उबेद अहमद व अब्दुल करीम जम्मू.कश्मीर और वीरी सिंह मूलरूप से धौलपुर राजस्थान के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : ट्रांसफॉर्मर ठीक कर रहा था लाइनमैन, लगा जोर का झटका- थम गई सांसें
पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। वहीं प्रशासन की ओर से घायल हुए मजदूरों को फोरी राहत के रूप में पांच पांच हजार की राशि जारी की गई है। जबकि मृतक के परिजनांे को राहत राशि देने के लिए दस्तावेज बनाए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: नशे की ओवरडोज से एक और युवक ने गंवाई जान ! सात दिन में तीसरा मामला
वहीं मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सोलन अनिल धौल्टा ने कहा कि मजदूर निर्माणाधीन पुल के पिल्लर की शटरिंग लगाने का काम कर रहे थे। इसी दौरान यह हादसा पेश आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
