ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। बंगाणा उपमंडल के अगलौर क्षेत्र में एक तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से चार वर्षीय स्कूली छात्र की मौत हो गई है।
चार साल के मासूम की मौत
हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है, जबकि गांव में भी शोक का माहौल है। मासूम की मां का रो-रो कर बुरा हाल है। मां अपने लाडले को याद कर बार-बार बेसुध हो रही है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल : प्रेमी के लिए छोड़ा पति, धोखा मिलने पर महिला ने खुद पर डाला पेट्रोल और लगा दी...
स्कूल से घर लौट रहा था मासूम
जानकारी के अनुसार, मृतक बच्चे की पहचान वेदांश पुत्र संजीव कुमार के रूप में हुई है- जो कि तलेहड़ा का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि वेदांश स्कूल की छुट्टी के बाद अपनी मां के साथ पैदल घर लौट रहा था।
मां के सामने बाइक ने कुचला
इसी दौरान अगलौर के पास सड़क पर पीछे से आ रही एक मोटरसाइकिल ने बच्चे को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मासूम गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।
यह भी पढ़ें- हिमाचल : यहां कांग्रेस-BJP और निर्दलीय एकजुट, नहीं होंगे चुनाव- प्रत्याशियों ने वापस लिए नामांकन
अस्पताल पहुंचने पर भी नहीं बच पाया
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग तुरंत सहायता के लिए दौड़े। स्थानीय लोगों ने घायल बच्चे को तुरंत बंगाणा अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया। मगर उपचार के दौरान मासूम जिंदगी की जंग हार गया।
बाइक चालक मौके से फरार
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद बाइक चालक मौके पर रुकने के बजाय फरार हो गया। हालांकि, पास की एक दुकान में मौजूद दुकानदार ने बाइक का नंबर नोट कर लिया, जिसके आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल PWD का बुलडोजर खाई में गिरा- चालक की मौ*त, घर पर चल रही थी रिटायरमेंट की तैयारी
CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
मामले की पुष्टि करते हुए सचिन हिरेमठ ने बताया कि पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा बाइक चालक की तलाश में CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
