शिमला। हिमाचल प्रदेश में रक्षा बंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। इस मौके पर भाई अपनी बहनों को तरह-तरह के उपहार देते हैं। रक्षा बंधन के मौके पर आज हमको बताने वाले हैं कि भाई को अपनी बहनों को तोहफे में क्या नहीं देना चाहिए।
खटास पैदा कर सकता है तोहफा
रक्षा बंधन के मौके पर बहन भाई की कलाई पर राखी बांधती है। फिर भाई बहन को तोहफा देकर जीवनभर रक्षा करने का वचन देता है। गौर करने वाली बात ये है कि राखी पर कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो तोहफे में बहन को नहीं दी जानी चाहिए। शास्त्र मानते हैं कि कुछ उपहार अशुभ फल दे सकते हैं और रिश्तों में खटास ला सकते हैं। आइए जानते हैं राखी पर बहन को तोहफे में क्या नहीं देना चाहिए।
ये भी पढ़ें: रक्षाबंधन 2025: चार साल बाद बन रहा ऐसा योग, जानिए कब भाई को राखी बांध सकेंगी बहनें
1. लोहा या स्टील
माना जाता है कि लोहे व स्टील की चीजें राहु, शनि और मंगल ग्रहों से जुड़ी होती हैं। इन्हें गिफ्ट के रूप में देना जीवन में अस्थिरता, दुर्घटना या मानसिक बोझ को बुलावा देना होता है।
2. घड़ी
घड़ी वक्त का प्रतीक होती है। माना जाता है कि गिफ्ट में घड़ी देने से रिश्तों में वक्त सीमित हो सकता है। अगर आप बहन को तोहफे में घड़ी देने की सोच रहे हैं तो ध्यान रखें, ये अशुभ माना जाता है।
ये भी पढ़ें: हिमाचल का अनोखा रक्षाबंधन- यहां राखी पहनाने नहीं तोड़ने का है रिवाज, हार-जीत का होता है फैसला
3. रुमाल
माना जाता है कि रुमाल दुख और विदाई से जुड़ा होता है। अगर ये गिफ्ट में दिया जाए तो ये बहन की आंखों में आंसू लाने की अनचाही भविष्यवाणी मानी जाती है। इसे विदाई के समय दिया जाता है।
4. धारदार चीजें
ऐसा माना जाता है कि धारदार चीजें रिश्तों को काटने का संकेत देती हैं। इससे भाई-बहन के रिश्ते में कटुता, वाद-विवाद और अलगाव होने की आशंका होती है। ऐसी चीजें अशुभ प्रभाव लाते हैं।
ये भी पढ़ें: रक्षाबंधन 2025: चार साल बाद बन रहा ऐसा योग, जानिए कब भाई को राखी बांध सकेंगी बहनें
5. काले कपड़े
कहा जाता है कि काला रंग शनि और राहु को दर्शाता है। इससे नकारात्मकता, अस्थिरता और अवसाद बढ़ता है। राखी के शुभ समय पर बहन को काले कपड़े देना रिश्तों में अनचाहा तनाव ला सकता है।
ये भी पढ़ें: HRTC देती है 6 तरह की बस सुविधा- किसी में VIP ट्रीटमेंट तो किसी में किराया कम; यहां जानें खासियत
आइए अब जानते हैं कि बहन को तोहफे में क्या देना शुभ होता है।
1. मिठाई
बहन को मिठाई देना रिश्ते में मिठास लाता है।
2. किताबें
बहन को तोहफे में उनकी रुचि के मुताबिक किताबें देना ज्ञान बढ़ाता है। साथ ही ये स्नेह प्रतीक भी माना जाता है।
ये भी पढ़ें: रक्षाबंधन-भैया दूज पर HRTC का तोहफा : हिमाचल की बहनों को मिलेगी मुफ्त बस यात्रा
3. धार्मिक चीजें
बहन को रुद्राक्ष, तुलसी की माला या पूजा किट भी दी जा सकती है। इन्हें अध्यात्म से जुड़ा माना जाता है जो सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाते हैं।
4. पीले या सफेद कपड़े
पीले रंग को मंगल, ज्ञान और समृद्धि से जोड़ा जाता है। सफेद रंग को शुद्धता और संतुलन के लिए जाना जाता है।
ये भी पढ़ें: ये हैं हिमाचल के 3 बड़े कॉमिडियन, पहाड़ी चुटकुले सुन घर से दूर बैठे लोगों को याद आ जाते हैं अपने
5. चांदी
चांदी शीतलता और चांद से जुड़ा होता है। इसे मानसिक शांति व समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।
ये भी पढ़ें: हिमाचल की थाली में छिपी संस्कृति: ये तीन चीजें सिर्फ स्वाद नहीं, परंपरा भी हैं
प्यार और स्नेहा का प्रतीक है तोहफा
राखी पर बहन को दिया गया गिफ्ट कोई सामान या चीज नहीं होती। ये प्यार, स्नेह, आशीर्वाद और शुभकामनाओं का प्रतीक होता है। ऐसे में बहन को कुछ भी देने से पहले परंपरा और भावनाओं का ख्याल रखें।
