राजनीति

#यूटिलिटी

November 11, 2026

हिमाचल में कुछ घटें बाद बदलेगा मौसम : 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट, जानें

गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal Weather news

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। प्रदेश के पांच जिलों में मौसम विभाग ने बारिश और बर्फबारी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही कई क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में मौसम खराब रह सकता है, जिससे तापमान में गिरावट आने और ठंड बढ़ने की संभावना है।

गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी

बता दें कि 12 और 13 नवंबर को प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हो सकती है, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विभाग ने चार जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम बदलने से प्रदेश में ठंड भी बढ़ेगी और तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस के लिए झूठे मुकदमे बने चुनौती, हर दिन सामने आ रहे 4 से 5 फर्जी मामले

आज प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम रहेगा साफ

मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ रहने का अनुमान है। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर में मौसम सामान्य बना रहेगा। वहीं, चंबा और लाहौल-स्पीति के ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। आज के लिए मौसम विभाग ने किसी तरह की विशेष चेतावनी जारी नहीं की है।

ऊंचाई वाले इलाकों में बढ़ने लगी ठंड

प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में अब ठंड का असर साफ दिखने लगा है। कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 1.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, ऊना 32.4 डिग्री तापमान के साथ प्रदेश का सबसे गर्म इलाका रहा। इसके अलावा मंडी में अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री, सुंदरनगर में 27.6 डिग्री और शिमला में 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

यह भी पढ़ें : सोनिया गांधी की किताब खरीदने मंत्री विक्रमादित्य पहुंचे दिल्ली, जानें पढ़ने के बाद क्या बोले...

3 डिग्री तक गिर सकता है रात का तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में बारिश और बर्फबारी होने के बाद प्रदेश के तापमान में गिरावट आएगी। अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री तक गिर सकता है, जबकि रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक कमी आने की संभावना है। मौसम का यह असर 14 और 15 नवंबर को भी देखने को मिल सकता है। इन दिनों मध्य और ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम खराब रहने का अनुमान है।

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख