#यूटिलिटी

August 7, 2025

रक्षाबंधन 2025: चार साल बाद बन रहा ऐसा योग, जानिए कब भाई को राखी बांध सकेंगी बहनें

मुहूर्त में ही बांधें राखी

शेयर करें:

Raksha Bandhan

शिमला। हिमाचल प्रदेश में रक्षा बंधन का त्योहार 9 अगस्त शनिवार को मनाया जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष रक्षा बंधन का त्योहार श्रावण महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। ज्योतिषों का कहना है कि भद्रा के साये में राखी नहीं बांधनी चाहिए। आइए जानते हैं क्या इस बार भद्रा का साया रहेगा और राखी बांधने का शुभ मुहूर्त क्या होगा।

पूरे दिन बांध सकेंगे राखी

सावन की पूर्णिमा 8 अगस्त को दोपहर 2 बजकर 12 मिनट पर शुरू होगी। इसका समापन 9 अगस्त दोपहर 1 बजकर 24 मिनट पर होगा। उदयातिथि के मुताबिक रक्षाबंधन इस बार 9 अगस्त को ही मनाया जाएगा। पंचांग के मुताबिक इस बार 9 अगस्त को पूरे दिन राखी बांधी जा सकेगी। 

 

ये भी पढ़ें: हिमाचल की थाली में छिपी संस्कृति: ये तीन चीजें सिर्फ स्वाद नहीं, परंपरा भी हैं

इस बार नहीं भद्रा का साया

खास बात यही है कि इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा का साया नहीं होगा। 9 अगस्त को तड़के 1 बजकर 52 मिनट पर भद्रा खत्म हो जाएगी। फिर 9 अगस्त को सुबह से राखी बांधने का शुभ समय शुरू हो जाएगा। बता दें कि ऐसा योग 4 साल बाद बाद बन रहा है जब रक्षाबंधन पर भद्रा नहीं लग रही।

ये भी पढ़ें: ये हैं हिमाचल के 3 बड़े कॉमिडियन, पहाड़ी चुटकुले सुन घर से दूर बैठे लोगों को याद आ जाते हैं अपने

शुभ मुहूर्त में ही बांधे राखी

भद्रा ना होने के चलते यूं तो कभी भी राखी बांधी जा सकती है लेकिन शुभ मुहूर्त के लिए कुछ समय निर्धारित हैं। 9 अगस्त की सुबह 5 बजकर 47 मिनट से राखी बांधने का मुहूर्त शुरू हो जाएगा। ये दोपहर 1 बजकर 24 मिनट पर खत्म होगा। 

ये भी पढ़ें: HRTC देती है 6 तरह की बस सुविधा- किसी में VIP ट्रीटमेंट तो किसी में किराया कम; यहां जानें खासियत

राहुकाल में ना बांधें राखी

रक्षाबंधन पर भद्रा का साया तो नहीं होगा लेकिन एक घंटे का राहुकाल जरूर रहेगा। इस काल में शुभ कार्य करने से बचना चाहिए। वैदिक ज्योतिष भी कहते हैं कि राहुकाल के समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है। 

एक घंटे तक रहेगा राहुकाल

इस बार भले ही रक्षाबंधन के दिन भद्रा ना हो लेकिन इस बार रक्षाबंधन के दिन राहुकाल लगभग एक घंटे का रहेगा। ये समय स्थानीय पंचांग और कैलेंडर देखकर पता किया जाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि अलग-अलग शहरों में राहुकाल का समय अलग हो सकता है।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख