#यूटिलिटी

August 2, 2025

HRTC देती है 6 तरह की बस सुविधा- किसी में VIP ट्रीटमेंट तो किसी में किराया कम; यहां जानें खासियत

हर कोने तक पहुंचती हैं साधारण बसें

शेयर करें:

HRTC Buses

शिमला। हिमाचल प्रदेश की HRTC सर्विस की हर जगह तारीफ होती है क्योंकि ये खतरनाक पहड़ी मार्गों पर सफर करती है। आज हम जानेंगे कि हिमाचल में कितने प्रकार की बसें सेवा में हैं।

1. हिमसुता

अगर आप दिल्ली या चंड़ीगढ़ जैसी जगहों से हिमाचल आ रहे हैं तो ये बस सुविधा आपके लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है। ये HRTC की सबसे लग्जरी और प्रीमियम बस है। हिमसुता बसें एसी हैं जिनमें 2x2 सीटिंग होती है। 

ये भी पढ़ें: देश के लिए मिसाल बना हिमाचल का ये जिला, DC से लेकर MLA तक सभी महिलाएं संभाल रहीं जिम्मा

लंबे रूटों पर सफर

इस बस में सेमी स्लीपर सीट की सुविधा होती है, चार्जिंग पोर्ट भी होता है और कई बार वाई-फाई जैसे सुविधा भी मिलती है। इस बस सुविधा का इस्तेमाल अंतर राज्यीय यानी इंटर स्टेट और लंबी दूरी के लिए होता है। इसमें दिल्ली-शिमला, दिल्ली-मनाली और चंडीगढ़-धर्मशाला जैसे रूट शामिल हैं।

2. हिम गौरव 

इस कैटेगरी की बसें हिमसुता बसों से थोड़ी कम प्रीमियम हैं। हालांकि ये AC बसें हैं और आरामदायक भी होती है। इनमें 2x2 का सीटिंग अरेंजमेंट होता है। ये बसें भी लंबी दूरी के जरूरी मार्गों पर चलती हैं।

ये भी पढ़ें: रक्षा बंधन 2025: हिमाचली बेटे ने बनाई ऐसी राखी, जिसके फायदे हैं लाखों और रेट सिर्फ 30 रुपये

3. हिम मणि

हिम मणि बसें नॉन AC होती हैं। हालांकि ये भी डीलक्स सेवा प्रदान करती हैं। इस बस की सीटें आरामदायक होती हैं जो अंतर-राज्यीय और अंतर शहर मार्गों पर चलती हैं।

4. हिम धारा

इन बसों में 3x2 सीटिंग का अरेंजमेंट होता है। ये बसें आम जनता को किफायती AC यात्रा करने का ऑप्शन देती हैं।

ये भी पढ़ें: हिमाचली महिलाओं के बल्ले-बल्ले- इन 3 योजनाओं से मिल सकता है लाखों का लाभ, यहां जानें

5. हिम तरंग

इस कैटेगरी की बसें इलेक्ट्रिक हैं जो प्रदूषण को कम करने और पर्यावरण अनुकूल वाहनों को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई हैं। इन बसों का संचालन मुख्य रूप से शिमला और मनाली जैसे शहरों के आसपास लोकल और पर्यटन मार्गों पर होता है।

6. साधारण बसें

ये बसें HRTC की सबसे साधारण बसें हैं। इनमें सीटिंग अरेंजमेंट 3x2 का होता है। ये वो बसें हैं जो राज्य के हर कोने तक पहुंचती हैं। इन बसों में सफर करना सबसे किफायती होता है। खास बात ये है कि इन बसों का उपयोग लोकल और एक्सप्रेस दोनों सेवाओं के लिए होता है।

 

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख