शिमला। हिमाचल प्रदेश की सर्पीली सड़कों पर वैसे ही वाहन चलाना खतरे से खाली नहीं होता है, उसके ऊपर कई वाहन चालक नशा कर वाहन चलाते हैं। जिससे कई बार हादसे हो जाते हैं। हिमाचल में पिछले छह महीनों में हुए सड़क हादसों में 23 फीसदी हादसे नशा कर वाहन चलाने से हुए हैं। इसका खुलासा पुलिस रिपोर्ट में हुआ है।
पुलिस के आंकड़ों ने चौंकाया
पुलिस ने नशा कर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त रवैया अपनाया हुआ है। जिसके चलते साल 2024 में पुलिस ने नशेड़ी वाहन चालकों के रिकॉर्ड 13165 चालान काटे हैं। इसका खुलासा हिमाचल पुलिस जिला मुख्यालय द्वारा जारी की गई वार्षिक रिपोर्ट में हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार पूरे साल 2024 में पुलिस ने 13165 नशेड़ी वाहन चालकों के चालान ही नहीं कए बल्कि 1300 लोगों को मौके पर गिरफ्तार भी किया। पुलिस ने इस पूरे साल में 3391 ड्राइविंग लाइसेंस को निलंबन के लिए भेजा है।
यह भी पढ़ें : पहलगाम घटना पर हिमाचल में जबरदस्त प्रदर्शन, कांग्रेस ने स्थगित की रैली- बाजार बंद, लोगों में रोष
शिमला जिला में सबसे अधिक मामले
नशा कर वाहन चलाने वालों में सबसे ज्यादा मामले प्रदेश की राजधानी शिमला से सामने आए हैं। उसके बाद नंबर मंडी और सोलन जिला का आता है। पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार पहली जनवरी 2024 से लेकर 31 दिसंबर 2024 तक शिमला जिला में 2078 चालान किए गए। जबकि 224 लोगों को गिरफ्तार किया गया। वहीं 535 लाइसेंस को रद्द करने की सिफारिश की गई है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : बेशर्म टीचर की करतूत, छात्रा से स्कूल में की छेड़छाड़- फोन पर भेजे गंदे मैसेज
क्रम बार जिलों का ब्यौरा
- मंडी जिला में पुलिस ने नशेड़ी वाहन चालकों के 1493 चालान किए। जबकि 268 लोगों को गिरफ्तार किया। इसी तरह से 397 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन को भेजे।
- सोलन जिला में पुलिस ने 1376 चालान किए, जबकि 158 लोगांे को गिरफ्तार किया। वहीं 477 लाइसेंस निलंबन को भेजे।
- औद्योगिक बद्दी में पुलिस ने 1333 चालान किए, जबकि 98 लोगों को गिरफ्तार किया।
- बिलासपुर जिला में पुलिस ने 1128 वाहन चालकों के चालान किए, जबकि 113 लोगों को गिरफ्तार किया। वहीं 450 ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की गई।
- कांगड़ा जिला में पुलिस ने 1273 वाहनों के चालान किए। जबकि एक वाहन चालक को गिरफ्तार किया गया।
- हमीरपुर में भी 446 वाहन चालकों के चालान की गई, लेकिन यहां किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
- ऊना जिला में पुलिस ने 339 चालान किए, जबकि 61 लोगों ड्रिंक एंड ड्राइव के मामले में गिरफ्तार किया। यहां पुलिस ने 106 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन को भेजे।
- सिरमौर जिला में पुलिस ने 593 लोगों के चालान किए, जबकि 23 वाहन चालकों को गिरफ्तार किया। यहां 94 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन को भेजे।
- नूरपुर पुलिस जिला में 544 चालान किए गए। जबकि 27 लोगों को गिरफ्तार किया गया। यहां 145 ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की गई।
- देहरा पुलिस जिला में 122 चालान किए गए और यहां 10 लोगांे को ं ड्रिंक एंड ड्राइव केस में अरेस्ट किया। 69 ड्राइविंग लाइसेंस के निलंबन की सिफारिश की गई।
- चंबा जिला में 831 वाहन चालकों के चालान किए गए। जबकि 116 लोग गिरफ्तार किए गए। यहां 365 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन को भेजे गए।
- जनजातीय जिला लाहौल.स्पीति में 189 चालान हुए और 64 मामलों में लाइसेंस निलंबन को भेजे गए।
- किन्नौर जिला में पुलिस ने 411 वाहन चालकों के चालान किए, जबकि 19 लोगों को गिरफ्तर किया। वहीं 18 लाइसेंस निलंबन को भेजे गए।
- कुल्लू जिला में पुलिस ने 862 वाहन चालकों के चालान किए गए। जबकि यहां 36 लोगों की गिरफ्तारियां हुईं। 106 लाइसेंस निलंबन के लिए भेजे गए।
रेलवे पुलिस ने भी कसा शिकंजा
नशेड़ी वाहन चालकों पर शिकंजा कसने में रेलवे पुलिस भी पीछे नहीं रही। रेलवे पुलिस जीआरपीएस ने शिमला जिला में 66 चालान किए और 66 लोगों को गिरफ्तार किया। जबकि 42 लोगों के लाइसेंस निलंबन को भेजे। इसी तरह से कांगड़ा में रेलवे पुलिस ने 81 चालान किए और सभी 81 नशेड़ी चालकों को अरेस्ट भी किया। यहां 30 लाइसेंस निलंबन को भेजे गए।
