मंडी। हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में 11 दिसंबर को होने वाला कांग्रेस सरकार का तीन साल पूरा होने का समारोह अब तीखे राजनीतिक विवाद का कारण बन गया है। प्रदेश में जुलाई-अगस्त की आपदाओं में करीब 500 से अधिक लोगों की मौत के बाद BJP इसे जनभावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला कार्यक्रम बता रही है। BJP कांग्रेस के जश्न के दिन विरोध का ऐलान कर सकती है।

लोगों ने खोए अपने- जश्न मनाना सही नहीं

BJP का आरोप है कि जब सैंकड़ों परिवार अपने घर, मीन और अपनों के खोने का गम लेकर बैठे हैं, उस समय सरकार का जश्न मनाना असंवेदनशीलता की पराकाष्ठा है। जिसके विरोध में BJP विधानसभा का घेराव करने का सोच रही है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल हाईकोर्ट का मां के हक में ऐतिहासिक फैसला, तीसरे बच्चे पर भी मैटरनिटी लीव मंजूर

BJP आज करेगी शिमला में ताबड़तोड़ प्रेस कॉन्फ्रेंस

आज शिमला में BJP  हाईकमान प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहा है, जहां पार्टी प्रदेश सरकार पर कड़ा प्रहार कर सकती है। सुत्रों का कहना है कि पार्टी विधानसभा के विंटर सेशन के दौरान सरकार का घेराव करने का ऐलान कर सकती है।

 

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर प्रेस वार्ता में आंदोलन की तारीखें घोषित करेंगे। BJP नेताओं का कहना है कि सरकार को जश्न नहीं, बल्कि पुनर्वास और राहत कार्य को प्राथमिकता देनी चाहिए थी।

यह भी पढ़ें: हिमाचल BREAKING : सुबह-सवेरे पलटी निजी बस, कई लोग थे सवार- कोई भी नहीं...

पंचायतीराज चुनाव टालने के आरोप

BJP इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरकार पर पंचायतीराज चुनाव टालने का भी आरोप लगाएगी। पार्टी का दावा है कि  कांग्रेस चुनाव हारने के डर से बचना चाहती है। सरकार लोकतांत्रिक अधिकारों में बाधा पैदा कर रही है। इस मसले को प्रदेशभर में बड़े अभियान के रूप में उठाया जाएगा।

विंटर सेशन से पहले BJP की रणनीति

26 दिसंबर से धर्मशाला के तपोवन में शुरू होने वाले शीतकालीन सत्र से पहले बीजेपी ने पूरी कमर कस ली है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आज सभी विधायकों की बैठक बुलाई है, जिसमें इन मुद्दों पर आक्रामक रणनीति तय होगी।

यह भी पढ़ें: जिंदगी और मौ*त के बीच जूझ रहा पति, इलाज के लिए नहीं है पैसे- CM सुक्खू से पत्नी को उम्मीद

सत्र में बीजेपी निम्न मुद्दों पर सरकार को घेरने जा रही है:

  • आपदा प्रबंधन में लापरवाही
  • बेरोजगारी
  • कानून-व्यवस्था
  • सड़क और संचार व्यवस्था
  • वित्तीय संकट
  • सत्र में भारी राजनीतिक टकराव की संभावना है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल : सुबह कैंटीन में सामान लेने गया सैनिक, दोपहर को घर लौटी देह- सदमे में परिवार

जश्न नहीं, उपलब्धियों की रिपोर्ट जनता के सामने रखा जाएगा

दूसरी ओर कांग्रेस सरकार का कहना है कि यह किसी तरह का जश्न नहीं, बल्कि जनता को किए कार्यों का रिपोर्ट कार्ड देने का कार्यक्रम है। बीजेपी जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रही है। आपदा राहत में सरकार ने इतिहास में सबसे बड़ी मदद दी है। इसके बावजूद, विपक्ष समारोह को रद्द करने की मांग पर अड़ा हुआ है। आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद प्रदेश की राजनीति और गर्म होने के आसार हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें