राजनीति

#राजनीति

November 26, 2026

हिमाचल कांग्रेस में बड़ा एक्शन- वीरभद्र गुट के नेताओं को उपाध्यक्ष पद से हटाया, बढ़ी हलचल

दोनों नेताओं की संगठन में रही है अहम भूमिका

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal Congress Politics

शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में संगठनात्मक कार्रवाई ने सियासी हलचल बढ़ा दी है। प्रदेश नेतृत्व ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खेमे से जुड़े माने जाने वाले दो नेताओं को प्रदेश उपाध्यक्ष पद से हटा दिया है। पार्टी बैठकों और संगठनात्मक कार्यक्रमों से दूरी को कार्रवाई की वजह बताया गया है। प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार के इस फैसले के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या कांग्रेस में अब वीरभद्र गुट के नेताओं पर भी संगठनात्मक शिकंजा कस रहा है?

बैठकों से दूरी बनी कार्रवाई की वजह

बकौल विनय कुमार, रजनीश किमटा और मोहिंदर चौहान लंबे समय से पार्टी की महत्वपूर्ण बैठकों और संगठनात्मक गतिविधियों में अनुपस्थिति का मामला सामने आया था।

यह भी पढ़ें : जयराम ठाकुर के गढ़ में CM सुक्खू बिताएंगे रात, दो दिन सराज दौरे से बढ़ेगी सियासी हलचल

इसे गंभीरता से लेते हुए अनुशासन समिति के अध्यक्ष और सदस्यों के साथ विचार-विमर्श किया गया। समिति की सिफारिश और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल की मंजूरी के बाद यह कार्रवाई की गई। हालांकि, दोनों नेता पार्टी में बने रहेंगे और केवल संगठनात्मक पदों से हटाए गए हैं।

संगठन में पद के साथ जिम्मेदारी भी जरूरी

विनय कुमार ने यह भी स्पष्ट किया कि पार्टी में कोई भी पद केवल सम्मान का प्रतीक नहीं, बल्कि संगठन के प्रति जवाबदेही भी तय करता है। पदाधिकारियों से बैठकों, पार्टी कार्यक्रमों और संगठन को मजबूत करने वाली गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी की अपेक्षा की जाती है। उन्होंने कहा कि जिम्मेदारियों के निर्वहन में लापरवाही को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा और अनुशासन के नियम सभी पर समान रूप से लागू होंगे।

यह भी पढ़ें- हिमाचल की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹1500 और 300 यूनिट बिजली मुफ्त, अधिसूचना जारी

दोनों नेताओं की संगठन में रही है अहम भूमिका

रजनीश किमटा पूर्व प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ल के करीबी माने जाते हैं। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर के कार्यकाल में वह संगठन महासचिव की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। वहीं, मोहिंदर चौहान भी प्रदेश कांग्रेस संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं और चौपाल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं।

यह भी पढ़ें : डिप्टी CM के विभाग पर बिजली बिल का 250 करोड़ बकाया, बोर्ड प्रबंधन ने वसूली के लिए भेजा पत्र

दोनों नेताओं को पद से हटाए जाने के बाद प्रदेश कांग्रेस में हलचल तेज हो गई है। इस फैसले को संगठन में सक्रियता बढ़ाने और पदाधिकारियों की जवाबदेही तय करने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, पार्टी ने स्पष्ट किया है कि दोनों की सदस्यता बरकरार रहेगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख