राजनीति

#राजनीति

November 26, 2026

हिमाचल: कांग्रेस से आए इन दिग्गजों को नहीं मिली BJP कोर कमेटी में जगह, कंगना भी हुई आउट

हर्ष महाजन सुधीर शर्मा को कोर कमेटी में नहीं मिली जगह

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal BJP

शिमला। हिमाचल प्रदेश भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए अपनी 12 सदस्यों वाली नई प्रदेश कोर कमेटी घोषित कर दी है। इस कमेटी में जहां कई बड़े चेहरों को शामिल किया गया है। वहीं कई ऐसे चेहरे भी है जिन्हें इस बार कमेटी में जगह नहीं मिली है। सबसे अहम बात यह है कि कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में पहुंचे दो दिग्गज नेताओं को भी इस कोर कमेटी में जगह नहीं दी गई है। वहीं हिमाचल के चार सांसदों में तीन को तो कोर कमेटी में शामिल किया गया है, लेकिन मंडी की सांसद कंगना रनौत का नाम इस लिस्ट में शामिल नहीं है।

कोर कमेटी में इन्हें मिली जगह

नई टीम में बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के अलावा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, जयराम ठाकुर, अनुराग ठाकुर , सिद्धार्थन, सुरेश कश्यप, सतपाल सिंह सत्ती, डॉ, राजीव भारद्वाज, विपिन सिंह परमार, डॉ सिकंदर कुमार, पायल वैद्य और संजीव कटवाल का नाम शामिल किया गया है। इसके अलावा बीजेपी प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा एवं प्रदेश सह प्रभारी दर्शना सिंह को कोर कमेटी में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।

 

यह भी पढ़ें : सीएम सुक्खू की बिगड़ी तबीयत, संविधान बचाओ मार्च में भी नहीं हुए शामिल; जानें क्या हुआ है

कांग्रेस से आए इन दिग्गजों का नाम गायब

इस टीम में कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए दिग्गज नेताओं में शामिल राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन और धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा का नाम शामिल नहीं है। इन दोनों ही बड़े नेताओं का नाम कोर कमेटी में शामिल ना होने से कई तरह की नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं। 

चार सांसदों में तीन अंदर और कंगना बाहर

कंगना रनौत की गैरमौजूदगी सबसे ज्यादा चर्चा में है। दरअसल, हिमाचल प्रदेश के चार लोकसभा सांसदों में से तीन अन्य सांसदों को कोर कमेटी में जगह दी गई है, लेकिन मंडी की सांसद कंगना को पार्टी के सबसे बड़े फैसले लेने वाली इस टीम से दूर रखा गया है। वहीं, कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन पहले कोर कमेटी का हिस्सा थे, लेकिन इस बार उन्हें भी बाहर रखा गया है।

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार से हिसाब मांगने आ रही केंद्र की टीम, आपदा राहत राशि कहां हुई खर्च.. लेगी पूरा ब्यौरा

इन नेताओं को भी नहीं मिली जगह

नई कोर कमेटी का आकार पहले के मुकाबले छोटा (21 से घटाकर 12 सदस्य) कर दिया गया है। नई कोर कमेटी में पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार] प्रेम कुमार धूमल] रणधीर शर्मा] राकेश जम्वाल] त्रिलोक जम्वाल] त्रिलोक कपूर] राजीव सहजल और बिहारी लाल जैसे नेताओं को शामिल नहीं किया गया है।

संगठन के पुराने और अनुभवी चेहरों पर दांव

पार्टी आलाकमान ने आगामी चुनावों की रणनीति बनाने के लिए संगठन के पुराने और अनुभवी नेताओं को तरजीह दी है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि पार्टी ने बाहर से आए नेताओं के बजाय मूल रूप से संगठन से जुड़े रहे समर्पित चेहरों पर भरोसा जताया है, ताकि चुनाव से पहले गुटबाजी को रोककर संगठन को मजबूत किया जा सके।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख