शिमला पूरे देश में इस समय वोट चोरी का मुद्दा जोरो शोरों से गरमाया हुआ है। विपक्ष द्वारा मोदी सरकार पर वोट चोरी का इल्जाम लगाया गया है। जिसके बाद हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर चुनाव आयोग से गंभीर सवाल पूछे हैं।

पिता का नाम ‘dfojgai df कैसे

अपनी पोस्ट में विक्रमादित्य एक वोटर लिस्ट का अंश दिखाते हुए लिखा, "बाकी सब ठीक है, पर किसी के पिता का नाम ‘dfojgai dfऔर घर का नंबर 0 कैसे हो सकता है? चुनाव आयोग को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।"

 

यह भी पढ़ें : HIMACHAL BREAKING : गहरी खाई में समाई पिकअप- उड़े परखच्चे, 2 ने मौके पर तोड़ा दम

 

यह मामला देशभर में उठ रहे वोट चोरी और चुनावी गड़बड़ी के मुद्दों से जुड़ा है। विक्रमादित्य सिंह का यह सवाल उस समय आया है जब कांग्रेस सहित कई विपक्षी दल चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

प्रतिभा सिंह भी कर चुकी सवाल

इससे पहले, हिमाचल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भी मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत की जीत पर संदेह जताया था। प्रतिभा सिंह ने आरोप लगाया था कि चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी हुई है और इस पर निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट जारी- सामान्य से अधिक बरस रहे बादल, बढ़ी चिंता

बड़े अंतर से जीते BJP प्रत्याशी

EVM और वोटर लिस्ट में छेड़छाड़ के मुद्दे पर प्रतिभा सिंह ने कहा कि हिमाचल में पहले इतने बड़े अंतर से जीत देखने को नहीं मिलती थी, लेकिन इस बार BJP उम्मीदवार 4-5 लाख वोटों से जीते। उन्होंने दावा किया कि EVM और वोटर लिस्ट में छेड़छाड़ के चलते ही इतना अधिक अंतर आया है।

 

यह भी पढ़ें : BCS मामले में बड़े खुलासे- सीरियल देख बनाया था किडनैपिंग का प्लान, छात्रों को खिलाया था पिज्जा

मंडी सीट पर कंगना की जीत को लेकर प्रश्न

उन्होंने खास तौर पर मंडी लोकसभा सीट का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस के गढ़ में BJP की एक अनुभवहीन और नई उम्मीदवार की जीत हैरान करने वाली है। उन्होंने इसे बिहार और हरियाणा जैसे राज्यों में संभावित चुनावी परिदृश्य से जोड़ा और कहा कि BJP जहां चाहे जीत सकती है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।