सोलन। पंचायती राज चुनाव 2026 के नतीजों ने सोलन जिले की राजनीति में एक नई तस्वीर पेश की है। इस बार ग्रामीण लोकतंत्र के इस बड़े चुनाव में युवाओं ने न केवल बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, बल्कि कई महत्वपूर्ण पदों पर जीत दर्ज कर अपनी मजबूत उपस्थिति भी दर्ज करवाई है।

युवा चेहरे जनता का विश्वास

पंचायतों से लेकर पंचायत समिति और जिला परिषद तक बड़ी संख्या में युवा चेहरे जनता का विश्वास जीतने में सफल रहे हैं। चुनाव परिणामों के बाद पूरे जिले में युवा नेतृत्व की चर्चा जोरों पर है और इसे स्थानीय राजनीति में बदलाव के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल की चर्चित सीट पर पहलवान की जीत- रूसी भाभी ने जमकर किया था प्रचार, जीता ZP चुनाव

चुनावी मैदान में बनाई पहचान

इस चुनाव की सबसे खास बात यह रही कि कई युवा उम्मीदवारों ने पहली बार चुनावी मैदान में उतरकर अपनी पहचान बनाई। कई स्थानों पर उन्होंने अनुभवी और लंबे समय से राजनीति में सक्रिय उम्मीदवारों को कड़ी टक्कर दी और जनता का समर्थन हासिल कर जीत का परचम लहराया। ग्रामीण क्षेत्रों के मतदाताओं ने इस बार विकास, नई सोच और ऊर्जा को प्राथमिकता देते हुए युवाओं को नेतृत्व सौंपने का संदेश दिया है।

19 वर्षीय लक्ष्मी बनीं सबसे युवा BDC सदस्य

पंचायत समिति चुनाव में धर्मपुर विकास खंड के वार्ड नंबर-10 नारायणी से 19 वर्षीय लक्ष्मी की जीत सबसे अधिक चर्चा में रही। बेहद कम उम्र में पंचायत समिति सदस्य चुनी गई लक्ष्मी जिले की सबसे युवा बीडीसी सदस्य बनकर उभरी हैं। उनकी जीत को ग्रामीण क्षेत्र की युवा महिलाओं के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: दिग्गज नेता भी नहीं बचा पाए परिवार की साख, पूर्व मंत्रियों की बेटियां हारीं जिला परिषद चुनाव

लक्ष्मी के अलावा धर्मपुर के वार्ड नंबर-5 कसौली से 22 वर्षीय स्मृति अत्रि ने भी शानदार जीत हासिल की। वहीं पट्टा गोयला क्षेत्र से 25 वर्षीय प्रियंका ने पंचायत समिति सदस्य का चुनाव जीतकर अपनी राजनीतिक पारी की सफल शुरुआत की है।

नई पीढ़ी को जिम्मेदारी

युवा प्रतिनिधियों की सूची यहीं तक सीमित नहीं रही। शड्याना से 28 वर्षीय भीम सिंह, धर्माणा से 27 वर्षीय अमन कुमारी, दिग्गल से सोनू देवी, मस्तानपुरा से मनजीत कौर, बघेरी से पूजा रानी और रामशहर से भूपेंद्र सिंह भी पंचायत समिति में पहुंचने में सफल रहे। इन सभी युवा प्रतिनिधियों की जीत से यह स्पष्ट हुआ है कि ग्रामीण मतदाता अब नई पीढ़ी को भी जिम्मेदारी देने के लिए तैयार हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: वोटिंग की चिंता छोड़ सिलेंडर की लाइन में लगा उम्मीदवार, ग्रामीण भी मतदान केंद्र से भागे

जिला परिषद में भी युवा आगे

पंचायत समिति की तरह जिला परिषद चुनावों में भी युवा चेहरों ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया। वार्ड नंबर-1 दाडला से भाजपा उम्मीदवार मीनाक्षी ठाकुर ने जीत दर्ज कर जिले की सबसे युवा जिला परिषद सदस्य बनने का गौरव हासिल किया। 29 वर्षीय मीनाक्षी ठाकुर की जीत को महिलाओं और युवाओं की बढ़ती राजनीतिक भागीदारी का मजबूत उदाहरण माना जा रहा है।

 

मीनाक्षी ठाकुर अब जिला परिषद के माध्यम से जनसेवा की नई जिम्मेदारी निभाएंगी। उनकी जीत को दाडला क्षेत्र में भाजपा के लिए भी एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : मानसून में हुए बेघर, बच्चों-बुजुर्गों संग तबुओं में रह रहे 21 परिवार; एक साल बाद भी नहीं मिला ठिकाना

उभरे कई युवा प्रतिनिधि

जिला परिषद के अन्य वार्डों में भी युवा उम्मीदवारों ने मतदाताओं का विश्वास जीता। सूरजपुर वार्ड से 33 वर्षीय शशीकांत विजयी रहे। धंगील वार्ड से 39 वर्षीय अमित कुमार ने जीत दर्ज की, जबकि धर्मपुर वार्ड से 37 वर्षीय नेत्र सिंह जनता का समर्थन हासिल करने में सफल रहे।

 

खेड़ा वार्ड से 35 वर्षीय परविंदर कौर, लग वार्ड से 33 वर्षीय सतीश कुमार तथा बगलैहड़ वार्ड से 37 वर्षीय योगेश्वर सिंह भी जिला परिषद में पहुंचे हैं। इन परिणामों ने यह संकेत दिया है कि जिले के मतदाता अब अनुभव के साथ-साथ युवा नेतृत्व को भी बराबर महत्व दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में पर्यटक ने की हैवा.नियत : सड़क पर चलते आदमी को मारी टक्कर, फिर गाड़ी रिवर्स कर कुचला

जिला परिषद में भाजपा का रहा दबदबा

सोलन जिला परिषद के 17 वार्डों में हुए चुनाव में भाजपा ने सबसे मजबूत प्रदर्शन करते हुए 10 सीटों पर कब्जा जमाया। कांग्रेस के खाते में 5 सीटें गईं, जबकि 2 वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की।

 

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने सभी 17 वार्डों के परिणाम घोषित करते हुए बताया कि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। उन्होंने कहा कि मतदाताओं ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए अपने जनप्रतिनिधियों का चयन किया है।

यह भी पढ़ें- अगले 48 घंटे हिमाचल पर भारी, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी- तेज बारिश के साथ गिरेंगे ओले

जिला परिषद के वार्डवार परिणाम

  • दाडला वार्ड- मीनाक्षी ठाकुर (भाजपा)
  • सूरजपुर वार्ड- शशीकांत (निर्दलीय)
  • डुमैहर वार्ड- आशा परिहार (भाजपा)
  • वाकना वार्ड- हरि चंद (भाजपा)
  • धंगील वार्ड- अमित कुमार (कांग्रेस)
  • डांगरी वार्ड- शीला देवी (भाजपा)
  • चेवा वार्ड- सुमन लता (भाजपा)
  • धर्मपुर वार्ड- नेत्र सिंह (कांग्रेस)
  • टकसाल वार्ड- पंकज शर्मा (भाजपा)
  • दाड़वां वार्ड- स्नेह लता (भाजपा)
  • मंधाला वार्ड- राजकुमार (निर्दलीय)
  • खेड़ा वार्ड- परविंदर कौर (भाजपा)
  • रड़याली वार्ड- इंदु ठाकुर (भाजपा)
  • दभोटा वार्ड- सुशीला देवी (कांग्रेस)
  • लग वार्ड- सतीश कुमार (कांग्रेस)
  • बवासनी वार्ड- अनिता देवी (भाजपा)
  • बगलैहड़ वार्ड- योगेश्वर सिंह (कांग्रेस)

यह भी पढ़ें- MNC की नौकरी छोड़ हिमाचल आई अंकिता, जीता जिला परिषद चुनाव- मिले 10,939 वोट

सबसे चर्चित युवा बीडीसी विजेता

  • नारायणी (धर्मपुर) : लक्ष्मी (19 वर्ष)
  • कसौली (धर्मपुर) : स्मृति अत्रि (22 वर्ष)
  • गोयला (पट्टा) : प्रियंका (25 वर्ष)
  • शड्याना (सोलन ब्लॉक) : भीम सिंह (28 वर्ष)
  • धर्माणा (नालागढ़) : अमन कुमारी (27 वर्ष)
  • दिग्गल (नालागढ़) : सोनू देवी (29 वर्ष)
  • मस्तानपुरा (नालागढ़) : मनजीत कौर (27 वर्ष)
  • बघेरी (नालागढ़) : पूजा रानी (26 वर्ष)
  • रामशहर (नालागढ़) : भूपेंद्र सिंह (28 वर्ष)

यह भी पढ़ें- हिमाचल में गो.लीकांड कर इटली भाग रहा था 22 वर्षीय युवक, पुलिस ने घर से किया गिरफ्तार

ग्रामीण राजनीति में बदलाव का संकेत

पंचायती राज चुनाव 2026 के नतीजों ने यह साफ कर दिया है कि सोलन जिले में युवा नेतृत्व तेजी से उभर रहा है। युवाओं और महिलाओं को मिली सफलता केवल चुनावी जीत भर नहीं है, बल्कि यह ग्रामीण क्षेत्रों में बदलती राजनीतिक सोच का भी संकेत है।

युवा जोश के आगे फीका पड़ा अनुभव

मतदाताओं ने इस बार ऐसे प्रतिनिधियों को आगे बढ़ाया है- जिनसे नई ऊर्जा, विकास के प्रति सक्रिय दृष्टिकोण और स्थानीय समस्याओं के समाधान की उम्मीद की जा रही है। आने वाले वर्षों में इन युवा जनप्रतिनिधियों के सामने अपने-अपने क्षेत्रों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की चुनौती होगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें