राजनीति

#विविध

November 27, 2026

हिमाचल : पिता ने बेटी की शादी में नहीं परोसी शराब, फौजी ने अपनी पेंशन से दिया 11 हजार इनाम

ग्राम सभा में किया था 11 हजार रुपये देने का ऐलान

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal News

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक शादी समारोह के दौरान समाज को नई दिशा देने वाली पहल देखने को मिली है। यहां एक पिता ने अपनी बेटी की शादी में शराब न परोसकर एक अच्छी परंपरा की शुरुआत की। पिता के इस फैसले की सराहना करते हुए एक पूर्व सैनिक ने अपनी पेंशन से 11 हजार रुपये की राशि उन्हें इनाम के तौर पर दी। यह पहल उन लोगों के लिए एक संदेश है, जो शादियों में शराब को जरूरी मानते हैं।

ग्राम सभा में किया था 11 हजार रुपये देने का ऐलान

पूर्व सैनिक दलीप सिंह ने अगस्त महीने में ग्राम पंचायत मैण भरोला की ग्राम सभा में यह अनोखा ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार अगर अपनी बेटियों की शादी बिना शराब के करते हैं तो वह उन्हें अपनी सैन्य पेंशन से 11 हजार रुपये देंगे।

 

यह भी पढ़ें : रामपुर सीट उपचुनाव : फरवरी-मार्च में हो सकता है मतदान, कांग्रेस के सामने गढ़ बचाने की चुनौती

 

उनका मकसद लोगों को शराब से दूर रखना और शादी जैसे खुशी के मौके पर नशामुक्त माहौल को बढ़ावा देना है। इससे पहले भी एक परिवार ने बिना शराब के शादी की थी, लेकिन उस परिवार ने सम्मान के तौर पर मिलने वाली राशि लेने से मना कर दिया था। अब खजूर गांव में दूसरी ऐसी शादी होने से दलीप सिंह की मुहिम को और हौसला मिला है।

शादियों में शराब परोसना गरीब परिवारों पर पड़ता है भारी

दलीप सिंह का कहना है कि शादियों में शराब परोसने का चलन लगातार बढ़ रहा है। इससे नशे को बढ़ावा तो मिलता ही है, साथ ही गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों पर बेवजह खर्च का बोझ भी बढ़ जाता है। कई बार परिवारों को समाज और रिश्तेदारों के दबाव में शादी में शराब का इंतजाम करना पड़ता है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल के जवाहर नवोदय स्कूल में 11वीं के छात्र से मा*रपी*ट, वीडियो वायरल- थाने पहुंचा मामला

 

उनका मानना है कि शादी एक खुशी का अवसर है और इसे बिना नशे के भी अच्छी तरह मनाया जा सकता है। इसी सोच के साथ वह लोगों को जागरूक कर रहे हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा परिवार शराब मुक्त शादी करने के लिए आगे आएं और समाज में एक अच्छा संदेश जाए।

अपना BDC मानदेय भी जरूरतमंदों की मदद में लगाएंगे

दलीप सिंह केवल शराब मुक्त शादियों को बढ़ावा देने तक ही सीमित नहीं हैं। वह समाज सेवा के लिए भी लगातार प्रयास कर रहे हैं। रोपड़ी क्लैहडू, मैण भरोला और टिकरू पंचायतों का प्रतिनिधित्व करने वाले दलीप सिंह ने अपने पांच साल के बीडीसी मानदेय को भी जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए खर्च करने का संकल्प लिया है। उनकी इस पहल से क्षेत्र के लोगों में भी सकारात्मक संदेश जा रहा है। एक तरफ वह परिवारों को नशामुक्त शादियों के लिए प्रेरित कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ जरूरतमंदों की मदद करके समाज के सामने एक अच्छी मिसाल पेश कर रहे हैं।

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख