#विविध

June 1, 2026

MNC की नौकरी छोड़ हिमाचल आई अंकिता, जीता जिला परिषद चुनाव- मिले 10,939 वोट

अंकिता ने कांग्रेस उम्मीदवार राधा देवी को 3,222 मतों के अंतर से पराजित किया।

शेयर करें:

ankita thakur zila parishad election winner nahan sirmaur himachal MNC Job

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में संपन्न हुए जिला परिषद चुनावों में इस बार कई युवा और उच्च शिक्षित चेहरे सामने आए हैं। इन्हीं में से एक नाम दानाघाटों जिला परिषद वार्ड-2 से निर्वाचित हुईं अंकिता ठाकुर का भी है- जिन्होंने निजी क्षेत्र में सफल करियर बनाने के बाद राजनीति और जनसेवा का रास्ता चुना है।

MNC की नौकरी छोड़, जीता जिला परिषद

37 वर्षीय अंकिता ठाकुर ने कुछ समय पहले ही बेंगलुरु स्थित एक बहुराष्ट्रीय कंपनी की नौकरी छोड़कर अपने गृह क्षेत्र में वापसी की थी। उनकी शिक्षा और पेशेवर अनुभव ने उन्हें क्षेत्र के मतदाताओं के बीच एक अलग पहचान दिलाई। BJP ने दानाघाटों वार्ड महिला वर्ग के लिए आरक्षित होने पर उन्हें उम्मीदवार बनाया और मतदाताओं ने भी उन पर भरोसा जताते हुए बड़ी जीत दिलाई।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस विधायक के गढ़ में BJP का क्लीन स्वीप- चारों जिला परिषद सीटों पर दर्ज की बड़ी जीत

कौन है अंकिता ठाकुर?

अंकिता ने वाकनाघाट स्थित JP यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में Btech. की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से IT में MBA किया। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद उन्होंने करीब दस वर्षों तक बेंगलुरु की एक मल्टीनेशनल कंपनी में विभिन्न जिम्मेदारियां निभाईं। कॉर्पोरेट क्षेत्र में लंबे अनुभव के बाद उन्होंने अपने क्षेत्र की सेवा करने का निर्णय लिया।

 

No photo description available.

राजनीति से पुराना नाता

अंकिता के दादा सहीराम ठाकुर पंचायत समिति संगड़ाह के अध्यक्ष रह चुके हैं और क्षेत्रीय राजनीति में उनकी पहचान रही है। अंकिता के पिता बलवीर सिंह ठाकुर BJP की प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल की चर्चित सीट पर पहलवान की जीत- रूसी भाभी ने जमकर किया था प्रचार, जीता ZP चुनाव

अंकिता को मिले 10,939 मत

चुनाव परिणामों की बात करें तो अंकिता ठाकुर ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए 10,939 मत प्राप्त किए। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार राधा देवी को 3,222 मतों के अंतर से पराजित किया। राधा देवी को कुल 7,717 वोट मिले।

कांग्रेस का मजबूत गढ़

विशेष बात यह है कि श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र को लंबे समय से कांग्रेस का मजबूत गढ़ माना जाता रहा है। अधिकांश चुनावों में यहां कांग्रेस के उम्मीदवारों को सफलता मिलती रही है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में शर्मनाक हरकत : 14 साल के भाई ने 15 वर्षीय सगी बहन को किया प्रेग्नेंट, अस्पताल में हुआ...

अंकिता की जीत नया स्मीकरण

ऐसे में जिला परिषद चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों का बेहतर प्रदर्शन राजनीतिक दृष्टि से चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बार श्रीरेणुकाजी क्षेत्र के तीनों जिला परिषद वार्डों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की जीत ने स्थानीय राजनीति में नए समीकरणों को जन्म दिया है।

नई सोच के साथ करेगी काम

अब क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि तकनीकी शिक्षा और कॉर्पोरेट अनुभव रखने वाली अंकिता ठाकुर विकास कार्यों, डिजिटल सुविधाओं और स्थानीय समस्याओं के समाधान में नई सोच के साथ काम करेंगी। उनकी जीत को युवाओं और शिक्षित महिलाओं की राजनीति में बढ़ती भागीदारी के रूप में भी देखा जा रहा है।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख