राजनीति

#विविध

November 27, 2026

हिमाचल में मिड-डे-मील वर्करों के लिए खुशखबरी, सुक्खू सरकार ने मानदेय भुगतान के बदले नियम; जानें

अब मिड डे मील वर्करों को 12 नहीं 10 महीनों में मिलेंगे 55 हजार रुपये

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Mid Day Meal Workers

शिमला: हिमाचल प्रदेश की सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार ने सरकारी स्कूलों में सेवाएं दे रहे मिड-डे मील वर्करों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने कुक-कम-हेल्परों के मानदेय भुगतान की व्यवस्था में बदलाव करते हुए 12 महीनों में भुगतान करने के पुराने निर्देश वापस ले लिए हैं। अब इन कर्मचारियों को सालाना 55 हजार रुपये का मानदेय 12 के बजाय 10 शैक्षणिक महीनों में ही दिया जाएगा। यानी मिड-डे मील वर्करों को हर शैक्षणिक महीने में 5,500 रुपये मिलेंगे।

 

सरकार के इस फैसले को कर्मचारियों के लिए राहत भरा कदम माना जा रहा है, क्योंकि अब उन्हें सालभर की लंबी किस्तों में मिलने वाले मानदेय के बजाय 10 महीनों में ही पूरी वार्षिक राशि मिल जाएगी। शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में 27 नवंबर 2026 को नए निर्देश जारी कर प्रदेश के सभी संबंधित अधिकारियों को भुगतान व्यवस्था में बदलाव लागू करने के आदेश दिए हैं।

सुक्खू सरकार ने बदला मानदेय का फॉर्मूला

मिड-डे मील वर्करों के मानदेय को लेकर शिक्षा विभाग ने पहले जारी किए गए आदेशों में बदलाव किया है। स्कूल शिक्षा निदेशालय की ओर से 24 सितंबर 2026 को निर्देश जारी किए गए थे कि कुक-कम-हेल्परों को मिलने वाले 55 हजार रुपये के सालाना मानदेय को 12 समान मासिक किस्तों में दिया जाए। हालांकि, इस व्यवस्था को लेकर कर्मचारियों की ओर से मांगें और आपत्तियां सामने आई थीं। अब शिक्षा निदेशालय ने 27 नवंबर को नया पत्र जारी कर सितंबर में दिए गए निर्देश तत्काल प्रभाव से वापस ले लिए हैं। इसके साथ ही पहले वाली व्यवस्था बहाल कर दी गई है। अब कर्मचारियों को 55 हजार रुपये की पूरी वार्षिक राशि 10 शैक्षणिक महीनों में ही वितरित की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें : बाली-विक्रमादित्य सिंह के बाद अब इस मंत्री ने खुलेआम किया CM सुक्खू के फैसले का विरोध; दी ये नसीहत

हर महीने मिलेंगे 5,500 रुपये, 10 महीने में पूरा होगा भुगतान

नई व्यवस्था के तहत प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कार्यरत प्रत्येक कुक-कम-हेल्पर को हर शैक्षणिक महीने में 5,500 रुपये मानदेय मिलेगा। इस तरह 10 महीनों में एक कर्मचारी को कुल 55 हजार रुपये का भुगतान किया जाएगा। पहले 12 महीनों में भुगतान करने के निर्देशों के कारण वार्षिक राशि छोटी-छोटी किस्तों में मिलनी थी, लेकिन अब नई व्यवस्था में कर्मचारियों को शैक्षणिक सत्र के दौरान ही पूरा मानदेय मिल जाएगा। सरकार के इस फैसले से प्रदेशभर के सरकारी स्कूलों में कार्यरत मिड-डे मील वर्करों को सीधा लाभ मिलेगा।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल की स्वास्थ्य सेवाएं होंगी हाईटेक... इसके लिए सुक्खू सरकार ने 661 पदों पर भर्ती को दी मंजूरी

केंद्र के हिस्से से ज्यादा प्रदेश सरकार देगी टॉप-अप

मानदेय की राशि में केंद्र और प्रदेश सरकार के योगदान के साथ हिमाचल सरकार की ओर से दिया जाने वाला अतिरिक्त टॉप-अप भी शामिल है। निर्धारित व्यवस्था के अनुसार केंद्र और राज्य सरकार का संयुक्त हिस्सा 900:100 के अनुपात में कुल 1,000 रुपये प्रतिमाह है। वहीं, प्रदेश सरकार अपनी ओर से 4,500 रुपये का अतिरिक्त टॉप-अप दे रही है। इस प्रकार एक कुक-कम-हेल्पर को हर महीने कुल 5,500 रुपये मिलेंगे। 10 शैक्षणिक महीनों के हिसाब से यह राशि 55 हजार रुपये बनती है।

 

यह भी पढें : हिमाचल : पिता ने बेटी की शादी में नहीं परोसी शराब, फौजी ने अपनी पेंशन से दिया 11 हजार इनाम

मानदेय का पूरा गणित समझें

सभी ब्लॉक अधिकारियों को जारी हुए आदेश

शिक्षा निदेशालय ने नए फैसले को लागू करवाने के लिए प्रदेश के सभी खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों (BEEO) को निर्देश जारी किए हैं। अधिकारियों को कहा गया है कि कुक-कम-हेल्परों को संशोधित व्यवस्था के अनुसार ही मानदेय का भुगतान सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा जिला उपनिदेशकों (प्रारंभिक शिक्षा) को भी पत्र की प्रतियां भेजी गई हैं, ताकि जिलों और ब्लॉक स्तर पर आदेशों का पालन करवाया जा सके। निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि 12 महीनों में भुगतान करने से संबंधित 24 सितंबर के निर्देश अब प्रभावी नहीं रहेंगे।

 

यह भी पढ़ें : रामपुर सीट उपचुनाव : फरवरी-मार्च में हो सकता है मतदान, कांग्रेस के सामने गढ़ बचाने की चुनौती

मिड-डे मील वर्कर्स यूनियन को भी भेजी आदेश की कॉपी

शिक्षा निदेशालय ने इस फैसले की जानकारी मिड-डे मील वर्कर्स यूनियन (सीटू) को भी भेजी है। मानदेय भुगतान को लेकर कर्मचारियों की ओर से उठाई गई मांगों को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किया गया है। ऐसे में प्रदेश के सरकारी स्कूलों में काम करने वाले कुक-कम-हेल्परों के लिए यह राहत की खबर है। अब उन्हें 12 महीनों में बंटकर मिलने वाली 55 हजार रुपये की वार्षिक राशि के बजाय 10 शैक्षणिक महीनों में ही पूरा मानदेय मिल सकेगा। सुक्खू सरकार के इस फैसले से मानदेय भुगतान की व्यवस्था में एक बार फिर बदलाव हुआ है और अब सभी की नजरें इस बात पर रहेंगी कि नई व्यवस्था के तहत भुगतान कितनी तेजी से लागू होता है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख