राजनीति

#विविध

November 26, 2026

हिमाचल : सरकारी बाबुओं की एक चूक सुधारने में बीती पूरी उम्र, 61 साल बाद महिला को मिला इंसाफ

एक नाम के कारण दूसरे परिवार के नाम चढ़ी जमीन

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Land Dispute Revenue Department

मंडी। हिमाचल प्रदेश में राजस्व विभाग की एक छोटी-सी चूक ने महिला को 61 साल तक जमीन के मालिकाना हक से दूर रखा। कागजों में एक जैसी पहचान और गलत इंतकाल के चलते पुश्तैनी जमीन दूसरे परिवार के नाम दर्ज हो गई।

महिला को इस गलती का पता तब चला, जब जमीन से बेदखल करने की धमकी मिली। आखिरकार अदालत ने पुराने रिकॉर्ड की जांच के बाद महिला के पक्ष में फैसला सुनाया और 61 साल पुरानी गलती सुधारने का रास्ता साफ किया।

एक नाम के कारण दूसरे परिवार के नाम चढ़ी जमीन

दरअसल, मामला सरकाघाट उपमंडल की चोलथरा पंचायत के लतेहड़ा गांव का है। मनशा देवी ने अपने मुख्तार-ए-आम रणजीत सिंह के माध्यम से अप्रैल 2025 में अदालत में दीवानी दावा दायर किया था। विवाद मुहाल भटवाण की करीब 61-17-11 बीघा जमीन से जुड़ा है, जो उनके दिवंगत पति स्यारू पुत्र मोनी पुत्र मंगल के नाम थी।

यह भी पढ़ें : CM सुक्खू की बिगड़ी तबीयत, संविधान बचाओ मार्च में भी नहीं हुए शामिल; जानें क्या हुआ है

मनशा देवी के पति की वर्ष 1964 में बिना संतान के मृत्यु हो गई थी। ऐसे में वह उनकी एकमात्र कानूनी वारिस थीं। आरोप था कि 11 जून 1965 को राजस्व रिकॉर्ड में नाम की समानता के चलते यह जमीन दूसरे व्यक्ति स्यारू पुत्र गुसाऊं पुत्र मोलक के वारिसों के नाम दर्ज कर दी गई। दोनों परिवारों के पूर्वज और गोत्र अलग-अलग थे।

2020 में सामने आई 61 साल पुरानी गड़बड़ी

मनशा देवी को इस कथित गलती का पता वर्ष 2020 में चला, जब दूसरे पक्ष ने राजस्व रिकॉर्ड के आधार पर जमीन पर अपना अधिकार जताते हुए उन्हें बेदखल करने और निर्माण करने की धमकी दी। राजस्व विभाग से इंतकाल रद्द करवाने में सफलता नहीं मिलने पर उन्होंने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल कांग्रेस में बड़ा एक्शन- वीरभद्र गुट के नेताओं को उपाध्यक्ष पद से हटाया, बढ़ी हलचल

साक्ष्यों के आधार पर महिला के पक्ष में फैसला

सुनवाई के दौरान प्रतिवादियों को समन भेजे जाने के बावजूद वे अदालत में पेश नहीं हुए। इसके बाद उनके खिलाफ एकतरफा कार्रवाई की गई। अदालत ने पटवारी की रिपोर्ट, वंशावली और प्रतिवादियों के पुराने बयानों सहित उपलब्ध साक्ष्यों का परीक्षण किया।

यह भी पढ़ें : जयराम ठाकुर के गढ़ में CM सुक्खू बिताएंगे रात, दो दिन सराज दौरे से बढ़ेगी सियासी हलचल

साक्ष्यों से जमीन का मूल मालिक स्यारू पुत्र मोनी होना साबित होने पर अदालत ने वर्ष 1965 के इंतकाल नंबर 242 को शून्य और अमान्य घोषित कर दिया। साथ ही राजस्व रिकॉर्ड ठीक करने और प्रतिवादियों को जमीन में हस्तक्षेप से रोकने के स्थायी निषेधाज्ञा के आदेश दिए। इस फैसले से मनशा देवी को 61 साल पुराने विवाद में बड़ी राहत मिली है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख