#हिमाचल

June 1, 2026

हिमाचल की चर्चित सीट पर पहलवान की जीत- रूसी भाभी ने जमकर किया था प्रचार, जीता ZP चुनाव

हमीरपुर में हैप्पी पहलवान का जलवा, जनता ने जिला परिषद जितवाया

शेयर करें:

 happy pehlwan

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के नतीजों के बीच हमीरपुर जिले का चमनेड़ वार्ड सबसे चर्चित सीटों में शामिल रहा। यहां भाजपा समर्थित प्रत्याशी, राष्ट्रीय स्तर के पहलवान और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रोहित शर्मा उर्फ हैप्पी पहलवान ने शानदार जीत दर्ज की है। चुनाव के दौरान उनकी जीत से ज्यादा चर्चा उस प्रचार अभियान की रही, जिसमें उनकी रूसी भाभी ने लोगों से वोट की अपील कर सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

कुश्ती के अखाड़े से बनाई पहचान

चमनेड़ वार्ड का चुनाव परिणाम सामने आते ही समर्थकों में जश्न का माहौल बन गया। कुश्ती के अखाड़े में अपनी पहचान बनाने वाले हैप्पी पहलवान ने अब राजनीति के मैदान में भी जीत का दांव सफलतापूर्वक खेल लिया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में अगले 6 दिन लगातार बारिश...कई जिलों में अलर्ट, आंधी-तूफान के साथ होगी ओलावृष्टि

अखाड़े से राजनीति तक का सफर

रोहित शर्मा उर्फ हैप्पी पहलवान लंबे समय से राष्ट्रीय स्तर पर कुश्ती में हिमाचल का नाम रोशन करते रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी खासी लोकप्रियता है। यही लोकप्रियता चुनाव प्रचार के दौरान भी उनके काम आई और युवा मतदाताओं के बीच उन्हें भरपूर समर्थन मिला।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: दिग्गज नेता भी नहीं बचा पाए परिवार की साख, पूर्व मंत्रियों की बेटियां हारीं जिला परिषद चुनाव

 

हैप्पी पहलवान ने चुनाव प्रचार के दौरान बार-बार यह बात दोहराई कि वह किसी बड़े राजनीतिक परिवार से नहीं आते, बल्कि एक साधारण और मेहनतकश परिवार से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति में आने का उनका मकसद केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि लोगों की समस्याओं को समझकर उनके समाधान के लिए काम करना है।

रूसी भाभी के वीडियो बने चर्चा का विषय

इस चुनाव की सबसे दिलचस्प बात यह रही कि हैप्पी पहलवान के समर्थन में उनकी रूसी भाभी भी मैदान में उतर आईं। सोशल मीडिया पर उनके कई वीडियो वायरल हुए, जिनमें वह स्थानीय लोगों से रोहित शर्मा के पक्ष में मतदान करने की अपील करती नजर आईं।

 

यह भी पढ़ें :  हिमाचल के इस राजा की राजनीति में धमाकेदार एंट्री : जिला परिषद चुनाव जीते- लगभग 10 हजार वोटों से मारी बाजी

 

इन वीडियो ने न केवल हमीरपुर बल्कि पूरे हिमाचल में लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। चुनावी माहौल के बीच यह प्रचार अभियान चर्चा का विषय बना रहा और लोगों ने इसे काफी दिलचस्प अंदाज में देखा।

जनसेवा को बताया राजनीति में आने का उद्देश्य

जीत के बाद हैप्पी पहलवान ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास की जीत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाएंगे और लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

 

उन्होंने कहा कि गांवों में सड़क, रोजगार, युवाओं के अवसर और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कई मुद्दे हैं, जिन पर गंभीरता से काम करने की जरूरत है। जनता ने जो विश्वास उन पर जताया है, उसे वह विकास कार्यों के माध्यम से लौटाने का प्रयास करेंगे।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख