#विविध
November 24, 2026
हाइड्रा मशीन की मदद से निकाला बाहर

ऊना। हिमाचल प्रदेश रास्ता तलाशने के लिए गूगल मैप्स पर निर्भरता एक ट्रक चालक के लिए मुसीबत बन गई। जिला ऊना के अम्ब से गगरेट जा रहा सामान से लदा ट्रक मैप के बताए रास्ते पर चलते हुए स्वां नदी के किनारे बने संकरे वैकल्पिक मार्ग पर पहुंच गया। रास्ता भारी वाहन के लिए उपयुक्त नहीं था और आगे बढ़ते ही ट्रक का एक पहिया नदी की ओर लटक गया।
जानकारी के अनुसार, चालक गूगल मैप्स की मदद से अम्ब से गगरेट जाने का रास्ता खोज रहा था। इसी दौरान वह पुराने अम्ब रोड से होते हुए स्वां नदी के किनारे बने वैकल्पिक मार्ग पर पहुंच गया।
यह भी पढ़ें : मंत्री विक्रमादित्य सिंह का विभाग हुआ लाचार, जमीन के फेर में अटकीं PMGSY की 950 सड़कें
ट्रक में सामान लदा था और संकरा रास्ता भारी वाहन के लिए उपयुक्त नहीं था। ऐसे में आगे बढ़ते समय ट्रक एक तरफ झुक गया और नदी में गिरने की आशंका बन गई।
स्थिति को देखते हुए ट्रक को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए हाइड्रा मशीन मंगवाई गई। काफी मशक्कत के बाद मशीन की सहायता से ट्रक को रास्ते से निकाला गया। इस दौरान मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा और अन्य वाहन चालकों को कुछ समय तक इंतजार करना पड़ा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में नए नियमों से चलेगी HIMCARE: कई परिवार होंगे बाहर, आदित्य बिड़ला कंपनी संग करार
इस घटना ने एक बार फिर डिजिटल मैप्स के निर्देशों पर आंख मूंदकर भरोसा करने के जोखिम को सामने ला दिया है। गूगल मैप्स रास्ता दिखा सकता है, लेकिन हर मार्ग भारी वाहनों के लिए सुरक्षित हो, यह जरूरी नहीं। खासकर पहाड़ी और नदी किनारे के रास्तों पर वाहन की लंबाई, वजन और सड़क की चौड़ाई का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।