राजनीति

#विविध

November 28, 2026

हिमाचल में अब 68 नहीं, 102 होगी विधायकों की संख्या- 34 महिला सीटें, कई नेताओं की कुर्सी पर संकट

विधानसभा में 34 सीटें महिलाओं के हिस्से में

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Women Reservation

शिमला। महिला आरक्षण को लागू करने की दिशा में केंद्र सरकार के नए प्रस्ताव से हिमाचल प्रदेश का राजनीतिक नक्शा बदल सकता है। केंद्रीय कैबिनेट ने 27 नवंबर को संविधान संशोधन और परिसीमन से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।

 

इसके तहत राज्यों की विधानसभा और लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी का प्रावधान रखा गया है। प्रस्ताव लागू होने पर हिमाचल में विधानसभा की मौजूदा 68 सीटें बढ़कर 102 और लोकसभा की 4 सीटें बढ़कर 6 हो सकती हैं।

विधानसभा में 34 सीटें महिलाओं के हिस्से में

प्रस्ताव के मुताबिक, विधानसभा की कुल 102 सीटों में से करीब एक-तिहाई यानी 34 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। वहीं, लोकसभा की 6 सीटों में से 2 पर महिला आरक्षण लागू हो सकता है। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग की महिलाओं को भी आरक्षण के भीतर प्रतिनिधित्व मिलेगा। किन निर्वाचन क्षेत्रों को आरक्षित किया जाएगा, इसका निर्धारण परिसीमन आयोग करेगा। आरक्षित सीटों में समय-समय पर बदलाव का भी प्रावधान है।

 

यह भी पढ़ें :  झाड़ियों में मिली लापता सतीश की देह, 24 घंटे से था गायब- सदमे में पूरा परिवार

बदलेंगे नेताओं के चुनावी समीकरण

सीटों की संख्या बढ़ने से भाजपा और कांग्रेस सहित सभी राजनीतिक दलों को अपनी चुनावी रणनीति नए सिरे से तैयार करनी होगी। नए विधानसभा क्षेत्र बनने से कई नेताओं के परंपरागत चुनावी क्षेत्र बंट सकते हैं। वहीं, महिला आरक्षण के कारण कुछ मौजूदा नेताओं को अपनी सीट छोड़नी पड़ सकती है। दूसरी ओर, नए चेहरों और स्थानीय महिला नेतृत्व के लिए राजनीति में आगे आने के अवसर बढ़ेंगे।

स्वास्थ्य, शिक्षा और ग्रामीण मुद्दों को मिलेगी नई आवाज

महिला प्रतिनिधियों की संख्या बढ़ने से पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, रोजगार और महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों को अधिक राजनीतिक प्रतिनिधित्व मिलने की उम्मीद है। हालांकि, अधिक विधायकों और सांसदों के कारण वेतन, भत्तों, कार्यालयों और अन्य व्यवस्थाओं पर सरकारी खर्च भी बढ़ेगा।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में सिख युवक-युवती को नहीं देने दी पटवारी परीक्षा, कड़ा उतारने को कहा- पंजाब तक बवाल

2029 के चुनाव से लागू करने का लक्ष्य

केंद्र सरकार का लक्ष्य 2029 के लोकसभा चुनाव से महिला आरक्षण लागू करना है। इसके लिए संविधान संशोधन विधेयक को संसद से पारित कराने और आवश्यक संवैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद परिसीमन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। फिलहाल 102 विधानसभा और 6 लोकसभा सीटों का आंकड़ा प्रस्ताव पर आधारित है। अंतिम तस्वीर कानून बनने और परिसीमन पूरा होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख