राजनीति

#विविध

November 28, 2026

हिमाचल में सिख युवक-युवती को नहीं देने दी पटवारी परीक्षा, कड़ा उतारने को कहा- पंजाब तक बवाल

कड़ा-कृपाण उतारने से किया मना तो नहीं मिली एंट्री

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal Pradesh news

सोलन/ ऊना। हिमाचल प्रदेश में पटवारी भर्ती परीक्षा के दौरान दो सिख अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठने से रोकने का मामला सामने आया है। दोनों अभ्यर्थियों को कड़ा और कृपाण उतारने के लिए कहा गया, लेकिन धार्मिक आस्था के चलते उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया। इसके बाद उन्हें परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं दी गई। मामला दो अलग-अलग जिलों से सामने आया है। 

दोनों मामले सामने आने के बाद सिख समुदाय में नाराजगी है।

कड़ा और कृपाण न उतारने पर सोलन में रोका प्रवेश

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला पांवटा साहिब के रहने वाले जशनदीप का है, जो पटवारी भर्ती परीक्षा देने के लिए सोलन के आंजी स्थित देवभूमि ऑनलाइन परीक्षा केंद्र पहुंचे थे। जशनदीप का आरोप है कि परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले उन्हें कड़ा और कृपाण उतारने के लिए कहा गया। उन्होंने धार्मिक मर्यादा का हवाला देते हुए इन्हें उतारने से मना कर दिया, जिसके बाद उन्हें परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया गया।

 

यह भी पढ़ें : बाली-विक्रमादित्य सिंह के बाद अब इस मंत्री ने खुलेआम किया CM सुक्खू के फैसले का विरोध; दी ये नसीहत

 

जशनदीप ने बताया कि उन्होंने परीक्षा के लिए कई महीनों तक मेहनत की थी। इससे पहले भी वह कई प्रतियोगी और बोर्ड परीक्षाओं में कड़ा और कृपाण पहनकर शामिल हो चुके हैं, लेकिन कभी इस तरह की परेशानी नहीं हुई। उनका कहना है कि परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के बाद परीक्षा में बैठने का मौका न मिलना उनके लिए मानसिक रूप से बेहद पीड़ादायक रहा। उन्होंने सवाल उठाया कि जब दूसरी परीक्षाओं में धार्मिक प्रतीकों के साथ शामिल होने की अनुमति मिलती रही है, तो पटवारी भर्ती परीक्षा में ऐसा क्यों किया गया। 

बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा ने सरकार पर उठाए सवाल

इस मामले को लेकर पांवटा साहिब में हिमाचल प्रदेश BJP अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने आरोप लगाया कि धार्मिक प्रतीकों के कारण एक सिख अभ्यर्थी को परीक्षा से वंचित किया गया है। गुरमीत सिंह ने कहा कि सरकार की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कड़ा, कृपाण समेत अन्य धार्मिक वस्तुओं को परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाने पर रोक का प्रावधान किया गया था।

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार का दूसरे राज्यों को झटका: अब मुफ्त नहीं मिलेगा हिमाचल का पानी! चुकानी होगी कीमत

 

उन्होंने कहा कि एक छात्र ने महीनों तक मेहनत कर परीक्षा की तैयारी की, लेकिन परीक्षा केंद्र में प्रवेश न मिलने से उसकी मेहनत पर पानी फिर गया। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि प्रभावित छात्र को दोबारा परीक्षा देने का अवसर दिया जाए।

जसविंदर कौर को भी नहीं मिला परीक्षा में बैठने का मौका 

वहीं, दूसरा मामला ऊना जिले की रहने वाली अभ्यर्थी जसविंदर कौर का सामने आया है। जसविंदर कौर को भी पटवारी भर्ती परीक्षा के दौरान कृपाण न उतारने के कारण परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया। परीक्षा में शामिल नहीं हो पाने के बाद उन्होंने एक वीडियो जारी कर अपनी आपबीती साझा की।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल की स्वास्थ्य सेवाएं होंगी हाईटेक... इसके लिए सुक्खू सरकार ने 661 पदों पर भर्ती को दी मंजूरी

 

जसविंदर कौर ने बताया कि उन्होंने अमृत छका हुआ है और सिख धर्म की मर्यादा के अनुसार वह अपने धार्मिक प्रतीकों को शरीर से अलग नहीं कर सकतीं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न परीक्षाओं में शामिल होते समय उन्हें कभी इस तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा, लेकिन हिमाचल में आयोजित पटवारी भर्ती परीक्षा के दौरान उन्हें इस स्थिति से गुजरना पड़ा।

 

यह भी पढें : हिमाचल : पिता ने बेटी की शादी में नहीं परोसी शराब, फौजी ने अपनी पेंशन से दिया 11 हजार इनाम

 

उन्होंने प्रदेश सरकार से मामले का संज्ञान लेने और ऐसा समाधान निकालने की अपील की, जिससे किसी भी अभ्यर्थी को अपनी धार्मिक आस्था और भविष्य में से किसी एक को चुनने की स्थिति का सामना न करना पड़े। साथ ही उन्होंने दोबारा परीक्षा में बैठने का अवसर देने की मांग की है।

SGPC ने जताई नाराजगी, उच्चस्तरीय जांच की मांग

दोनों मामलों के सामने आने के बाद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने भी नाराजगी जाहिर की है। कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने हिमाचल प्रदेश सरकार से पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच करवाने की मांग की है। उन्होंने विशेष रूप से जसविंदर कौर को दोबारा परीक्षा देने का अवसर प्रदान करने की मांग उठाई है।

 

यह भी पढ़ें : रामपुर सीट उपचुनाव : फरवरी-मार्च में हो सकता है मतदान, कांग्रेस के सामने गढ़ बचाने की चुनौती

सिख समुदाय में रोष, धार्मिक स्वतंत्रता को लेकर उठे सवाल

पटवारी भर्ती परीक्षा से जुड़े इन दोनों मामलों के बाद सिख समुदाय में नाराजगी है। समुदाय के लोगों का कहना है कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा जांच जरूरी है, लेकिन इसके दौरान धार्मिक प्रतीकों और अभ्यर्थियों की आस्था का भी सम्मान किया जाना चाहिए। लोगों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच करवाने और भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा पैदा न होने देने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल के जवाहर नवोदय स्कूल में 11वीं के छात्र से मा*रपी*ट, वीडियो वायरल- थाने पहुंचा मामला

 

फिलहाल दोनों मामलों ने पटवारी भर्ती परीक्षा की व्यवस्था और धार्मिक प्रतीकों को लेकर नई बहस छेड़ दी है। अब देखना होगा कि प्रदेश सरकार और संबंधित भर्ती प्राधिकरण इस मामले में क्या कदम उठाते हैं।

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख