चंबा। हिमाचल प्रदेश में कई युवा रोजगार पाने के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। कई युवा ऐसे हैं जो विदेश में नौकरी पाना चाहते हैं। ऐसे युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। दरअसल, हिमाचल के युवाओं को विदेश में नौकरी पाने का अवसर दिया जा रहा है।
कहां होगा साक्षात्कार?
कंपनी द्वारा ये भर्ती जल्द ही जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय द्वारा आयोजित किया जाएगा। इस साक्षात्कार में सिर्फ पुरुष उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। यह भर्ती HPSIDC के तत्वावधान में JSDP ग्रुप ऑफ कंपनीज के माध्यम से की जा रही है। इसमें संयुक्त अरब अमीरात में करियाना और भोजन वितरण के लिए डिलीवरी राइडर्स के पद भरे जाएंगे।
यह भी पढ़ें : हिमाचल की शादी में चोर बाराती- दुल्हन की गाड़ी का पीछा कर उड़ाए गहने, पुलिस ने पकड़ा मास्टरमाइंड
क्या रहेगी शैक्षणिक योग्यता?
इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने वाले युवाओं की शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। इसमें न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण रखी गई है। इच्छुक उम्मीदवार 22 नवंबर तक https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSfoiDSl_aWg2CjYJowbW3rCFEmvxrGqdTErmVTBB2TNIZ8Xfw/viewform आवेदन कर सकते हैं।
क्या रहेगी आयु सीमा?
इस साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की आयु सीमा निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए युवाओं की उम्र 20 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इस बात की जानकारी जिला रोजगार अधिकारी अरविंद शर्मा ने दी है।
यह भी पढ़ें : संजौली मस्जिद मामला फिर गरमाया : महिलाओं समेत 6 पर हुई FIR- विरोध में आमरण अनशन शुरू
कितना मिलेगा वेतन?
इस साक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी की ओर से अच्छा-खासा वेतन, कई अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी। चयनित होने वाले युवाओं को 70 हजार से लेकर एक लाख रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में शेयर हो रहा मासूम गोलू के नाम का स्कैनर, चंदा मांग अपनी जेब भर रहे शातिर
क्या रखी गई हैं शर्तें?
भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने वाले युवाओं के लिए कुछ शर्तें भी रखी गई हैं-
- अंग्रेजी का मूल ज्ञान होना अनिवार्य है।
- अभ्यर्थियों के शरीर पर टैटू नजर नहीं आना चाहिए।
- अभ्यर्थी के पास न्यूनतम एक वर्ष पुराना वैध भारतीय ड्राइविंग लाइसैंस होना भी अनिवार्य है।
- इंटरव्यू में भाग लेने पर किसी भी प्रकार का दैनिक या यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में चमत्कार : 45 साल पहले गई याददाश्त, अब बिछड़े परिवार से मिलने पहुंचा शख्स
क्या लाना होगा साथ?
इच्छुक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार वाले दिन अपने साथ कुछ दस्तावेजों को लेकर कल सुबह 10.00 बजे निर्धारित स्थान पर आना अनिवार्य है। जैसे कि-
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- जन्म तिथि
- मार्कशीट
- मूल प्रमाण पत्र
- हिमाचली प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
