#रोजगार
November 14, 2026
इंटरव्यू में साथ लेकर आएं ये दस्तावेज

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का अच्छा मौका है। जिला सिरमौर में सिक्योरिटी गार्ड, सिक्योरिटी सुपरवाइजर और ग्रेजुएट ट्रेनिंग ऑफिसर (GTO) के 350 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए एसआईएस (सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज) इंडिया लिमिटेड की ओर से जिले के अलग-अलग रोजगार कार्यालयों में कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। इच्छुक युवा अपनी योग्यता के अनुसार निर्धारित तारीख को इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।
जिला रोजगार अधिकारी सिरमौर देविन्द्र कुमार ने बताया कि एसआईएस इंडिया लिमिटेड, देहरादून (उत्तराखंड) की ओर से कुल 350 पद भरे जाएंगे। इनमें सिक्योरिटी गार्ड, सिक्योरिटी सुपरवाइजर और जीटीओ के पद शामिल हैं। भर्ती के लिए जिले के अलग-अलग रोजगार कार्यालयों में इंटरव्यू लिए जाएंगे।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : शादी से 20 दिन पहले उजड़ा परिवार, माता-पिता ने खोया इकलौता फौजी बेटा
इच्छुक अभ्यर्थी अपने नजदीकी रोजगार कार्यालय में तय तारीख के अनुसार इंटरव्यू देने पहुंच सकते हैं। इंटरव्यू का समय सभी जगह सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : बस में चिट्टे के पैकेट संग पकड़ा गया लड़का, 18 साल से कम है उम्र- जांच में जुटी पुलिस
इन पदों के लिए उम्मीदवार का कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा अभ्यर्थियों के लिए कुछ शारीरिक योग्यताएं भी तय की गई हैं।
इच्छुक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार वाले दिन अपने साथ कुछ दस्तावेजों को लेकर आना अनिवार्य है। जैसे कि-
यह भी पढ़ें : हिमाचल में AMBULANCE बनी डिलीवरी रूम, अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही महिला ने जन्मा बच्चा
विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, चयनित अभ्यर्थियों को 350 रुपये विवरण पुस्तिका और पंजीकरण शुल्क के रूप में देने होंगे। इसके अलावा ट्रेनिंग फीस के तौर पर 10,900 रुपये का भुगतान करना होगा।
भर्ती और कैंपस इंटरव्यू से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी 8006303900 और 7905086105 पर संपर्क कर सकते हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि इंटरव्यू में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को किसी भी तरह का यात्रा भत्ता (TA) नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवारों को अपने खर्च पर संबंधित रोजगार कार्यालय पहुंचना होगा।