राजनीति

#रोजगार

November 25, 2026

हिमाचल में 10वीं पास के लिए नौकरी : भरे जाएंगे 350 पद, हर महीने मिलेगी अच्छी-खासी सैलरी; जानें

कब और कहां होगा इंटरव्यू?

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal Jobs

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का अच्छा मौका है। अगर आप 10वीं पास हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। SIS इंडिया लिमिटेड देहरादून की ओर से सिरमौर जिले के संगड़ाह में भर्ती की जा रही है। कंपनी सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर और जीटीओ के कुल 350 पद भरेगी। इच्छुक युवक इन इंटरव्यू में शामिल होकर नौकरी पाने का मौका हासिल कर सकते हैं।

कब और कहां होगा इंटरव्यू?

SIS इंडिया लिमिटेड की ओर से यह भर्ती अभियान उप-रोजगार कार्यालय संगड़ाह में आयोजित किया जाएगा। इंटरव्यू 26 और 27 नवंबर को होंगे। दोनों दिन सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक अभ्यर्थियों के इंटरव्यू लिए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार तय तारीख और समय पर पहुंचकर भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें : वोल्वो को बचाते अनियंत्रित हुई HRTC बस, महिलाओं-बच्चों समेत 30 थे सवार; मची चीख-पुकार

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा अभ्यर्थी की उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। शारीरिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार की लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 55 से 90 किलोग्राम के बीच होना चाहिए।

कितना मिलेगा वेतन?

कंपनी की ओर से चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार हर महीने 15,000 से 30,000 रुपये तक वेतन दिया जाएगा। यानी अलग-अलग पदों के हिसाब से सैलरी तय होगी। ऐसे में इच्छुक युवा अपनी योग्यता के अनुसार इन पदों के लिए इंटरव्यू दे सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : किस्मत ने वृद्धाश्रम में मिलाए दो दिल, 63 की सबीना और 75 के कन्हैया ने लिए सात फेरे

इंटरव्यू में कौन-कौन से दस्तावेज लाने होंगे?

इंटरव्यू में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ कुछ जरूरी दस्तावेज लेकर आने होंगे। इनमें शामिल हैं:

  • रिज्यूमे (बायोडाटा)

  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र

  • हिमाचली प्रमाण पत्र

  • आधार कार्ड

  • दो पासपोर्ट साइज फोटो

  • सभी दस्तावेजों की फोटोकॉपी

भर्ती के लिए कितनी फीस देनी होगी?

कंपनी के अनुसार चयनित उम्मीदवारों को 350 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस और 10,900 रुपये ट्रेनिंग फीस जमा करवानी होगी। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी लेने के लिए अभ्यर्थी मोबाइल नंबर 8006303900 और 7905086105 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख