राजनीति

#रोजगार

November 17, 2026

हिमाचल : 12वीं पास युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, भरे जाएंगे 400 पद, जानें पूरी डिटेल

कब और कहां होगा इंटरव्यू?

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal Jobs news

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का अच्छा मौका है। पर्यटन और होटल क्षेत्र की मशहूर कंपनी बारबेक नेशन हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड में 400 पदों पर भर्ती की जा रही है। इच्छुक युवक और युवतियां 18 नवंबर को होने वाले साक्षात्कार में शामिल होकर नौकरी पाने का मौका हासिल कर सकते हैं।

कब और कहां होगा इंटरव्यू?

जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि कंपनी की ओर से किचन हेल्पर और स्टीवर्ड के कुल 400 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय सुजानपुर में कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। साक्षात्कार 18 नवंबर को सुबह 11 बजे शुरू होंगे।

 

यह भी पढ़ें : 'हिमाचल ऑन सेल' पर सदन में हंगामा: जयराम ठाकुर और मुकेश अग्निहोत्री में जमकर हुई तकरार

कौन कर सकता है आवेदन 

किचन हेल्पर के पदों के लिए उम्मीदवार का 10वीं या 12वीं पास होना जरूरी है। इन पदों के लिए 18 से 30 साल तक के युवक और युवतियां इंटरव्यू दे सकते हैं। वहीं, चयनित उम्मीदवारों को पीएफ और ईएसआई सहित कुल 16 हजार रुपये वेतन दिया जाएगा।

कितना मिलेगा वेतन 

स्टीवर्ड के पदों के लिए उम्मीदवार के पास फूड एंड सर्विस में एक साल का डिप्लोमा होना जरूरी है। इस पद के लिए भी 18 से 30 साल तक के युवक और युवतियां आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को खाने-रहने की सुविधा और अन्य लाभों के साथ कुल 20 हजार रुपये वेतन दिया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें : 'जमीन की फर्जी रजिस्ट्रियां बंद करो' BJP का बैनर लेकर सदन के बाहर प्रदर्शन; सुक्खू सरकार को घेरा

क्या लाना होगा साथ?

इच्छुक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार वाले दिन अपने साथ कुछ दस्तावेजों को लेकर आना अनिवार्य है। जैसे कि-

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • जन्म तिथि
  • मार्कशीट
  • मूल प्रमाण पत्र
  • हिमाचली प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख