सोलन। हिमाचल प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। सोलन जिले में एक नामी कंपनी द्वारा कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जा रहा है। इस कैंपस इंटरव्यू में चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी की ओर से अच्छा-खासा वेतन और कई तरह की सुविधाएं भी दी जाएंगी।
कितने भरे जाएंगे पद?
यह साक्षात्कार मैसर्ज नैना सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड परवाणू द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इस बात की जानकारी जिला रोजगार अधिकारी सोलन जगदीश कुमार ने दी है। साक्षात्कार में भाग लेने वाले किसी भी उम्मीदवार को कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : खाना बना रहा था होमगार्ड जवान, हीटर से लगा करंट और थम गई सांसें
कब होगा साक्षात्कार?
जिला रोजगार अधिकारी जगदीश कुमार ने बताया कि कंपनी द्वारा निर्धारित शेड्यूल के अनुसार इस साक्षात्कार में महज एक दिन बाकी है। यह साक्षात्कार 14 जनवरी, मंगलवार को सुबह 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय सोलन में आयोजित किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार साक्षात्कार के लिए जल्द से जल्द ऑनलाइन आवेदन कर लें।
कितने भरे जाएंगे पद?
इस साक्षात्कार में कंपनी द्वारा 40 युवाओं का चयन किया जाएगा। इच्छुक उम्मीद्वार अपने सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ रोजगार कार्यालय पहुंच कर इस साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।
SIS इंडिया प्राइवेट लिमिटेड शहतलाई, बिलासपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड के 100 पद भरे जाएंगे। इस साक्षात्कार में सिर्फ पुरुष उम्मीदवार भाग ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें : HRTC बस में सवारी बन चरस सप्लाई करने जा रहा था युवक, नाके पर हुआ अरेस्ट
क्या रहेगी शैक्षणिक योग्यता?
इस साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की शैक्षणिक योग्यता ITI से मैकेनिकल और फिटर डिप्लोमा होल्डर रखी गई है।
क्या रहेगी आयु सीमा?
साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की आयु सीमा निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए युवाओं की उम्र 22 से 29 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें : हिमाचल के वो देवता साहिब - जिनका चरणामृत पीने से मिलता है जीवनदान
कितना मिलेगा वेतन?
इस साक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को अच्छे-खासे मासिक वेतन के साथ अन्य भत्ते और कई सुविधाएं भी दी जाएंगी।
क्या रखी गई हैं शर्तें?
साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं के लिए कुछ शर्तें भी रखी गई हैं-
- इच्छुक उम्मीदवार का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना चाहिए।
- साक्षात्कार से पहले रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा।
- हिमाचल का निवासी होना चाहिए।
- इंटरव्यू में भाग लेने पर किसी भी प्रकार का दैनिक या यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।
इच्छुक आवेदकों को रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण करने के लिए विभागीय वेबसाइट https://eemis.hp.nic.in/ पर लॉगइन करवा होगा।
क्या लाना होगा साथ?
इच्छुक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार वाले दिन अपने साथ कुछ दस्तावेज लेकर सुबह 10.30 बजे कार्यालय पहुंचना अनिवार्य है। जैसे कि-
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- जन्म तिथि
- योग्यता प्रमाण पत्र
- दसवीं की मार्कशीट
- मूल प्रमाण पत्र
- रोजगार पंजीकरण पत्र
- हिमाचली प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
