जालंधर / शिमला। हिमाचल प्रदेश में सीमित रोजगार अवसरों के बीच युवाओं के लिए विदेश में नौकरी पाने का एक बड़ा मौका सामने आया है। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की प्रमुख डिलीवरी कंपनी Noon ने भारतीय युवाओं के लिए डिलीवरी राइडर्स की भर्ती प्रक्रिया शुरू की है, जिससे हिमाचल के बेरोजगार युवाओं को भी नई उम्मीद जगी है।

 

यह कंपनी Emaar Group का हिस्सा है, जो दुनिया की सबसे ऊंची इमारत Burj Khalifa के निर्माण के लिए जानी जाती है। ऐसे प्रतिष्ठित समूह के साथ काम करने का अवसर युवाओं के लिए एक बड़ा करियर विकल्प बनकर उभरा है।

एक लाख तक कमाने का मौका

चयनित उम्मीदवारों को 2500 दिरहाम बेसिक सैलरी दी जाएगी। इसके अलावा कमीशन और टिप्स जोड़कर मासिक आय 3500 से 5000 दिरहाम तक पहुंच सकती है, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 75 हजार से 1 लाख रुपये के बराबर है। खास बात यह है कि कंपनी लाइसेंस मिलने तक रहने, खाने और काम करने की सुविधा भी मुफ्त में देगी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल पंचायत चुनाव: अफसरों को सीधी चेतावनी, किसी दल का साथ दिया तो होगी बड़ी कार्रवाई

हिमाचल के युवाओं के लिए खास अवसर

प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी के बीच यह भर्ती हिमाचल के युवाओं के लिए बड़ा मौका मानी जा रही है। खासकर वे युवा जो विदेश में काम करने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए यह एक बेहतर शुरुआत हो सकती है। कम योग्यता में अच्छी सैलरी मिलने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं में भी इस अवसर को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : कॉलेज छात्राओं के साथ की शर्मनाक हरकतें, सरकार ने नौकरी से निकाले तीन प्रोफेसर

योग्यता और चयन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की उम्र 20 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए और न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास रखी गई है। साथ ही भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है।

भर्ती प्रक्रिया Shraman Overseas के माध्यम से की जा रही है। इच्छुक उम्मीदवारों के इंटरव्यू 23 अप्रैल को जालंधर और 24 अप्रैल को फरीदकोट में आयोजित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में आज से अगले 3 दिन तक होगी भारी बारिश, 4 जिलों में तेज तूफान-ओलावृष्टि का अलर्ट

रोजगार की तलाश में नया रास्ता

विशेषज्ञों का मानना है कि हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्यों में सीमित संसाधनों के कारण युवाओं का रुझान अब विदेशों की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में इस तरह के अवसर न केवल बेरोजगारी कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं, बल्कि युवाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में भी अहम भूमिका निभा सकते हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें