#यूटिलिटी

April 17, 2026

हिमाचल में आज से अगले 3 दिन तक होगी भारी बारिश, 4 जिलों में तेज तूफान-ओलावृष्टि का अलर्ट

तेज आंधी-तूफान के साथ ओले गिरने की आशंका जताई गई है

शेयर करें:

Himachal Weather Alert

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक सतर्कता बढ़ा दी गई है। शुक्रवार के लिए मौसम विभाग ने चार जिलों कांगड़ा जिला, कुल्लू जिला, मंडी जिला और शिमला जिला में भारी ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

आंधी-तूफान के साथ गिरेंगे ओले

इन इलाकों में कुछ स्थानों पर तेज आंधी-तूफान के साथ ओले गिरने की आशंका जताई गई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है। वहीं, ऊना जिला, हमीरपुर जिला, बिलासपुर जिला और चंबा जिला में यलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां मौसम उतना गंभीर नहीं होगा, लेकिन तेज हवाएं और हल्की ओलावृष्टि लोगों को परेशानी में डाल सकती है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल आ रहीं हैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...जानें कब और क्या है आने की वजह

कई जिलों में यलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का असर प्रदेश में 20 अप्रैल तक बना रहेगा। शनिवार और रविवार को भी चंबा जिला, कांगड़ा जिला, कुल्लू जिला, मंडी जिला और शिमला जिला में ओलावृष्टि और तूफान को लेकर यलो अलर्ट रहेगा।

कब साफ होगा मौसम?

19 अप्रैल को यह सिस्टम दोबारा सक्रिय होगा, जिससे ऊंचे और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तेज बारिश और आंधी की संभावना है। हालांकि, 20 अप्रैल तक इसका असर धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगेगा और 21 अप्रैल से मौसम के साफ होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल पंचायत चुनाव का मास्टर प्लान तैयार: तीन चरणों में मतदान! दो संभावित शेड्यूल का खुलासा.. जानें

हल्का हिमपात होने की संभावना

ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड का असर भी बढ़ सकता है। लाहौल-स्पीति जिला, किन्नौर जिला और चंबा जिला के ऊपरी क्षेत्रों में हल्का हिमपात होने के आसार हैं, जबकि निचले और मध्यम क्षेत्रों में बारिश होगी। इससे तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है।

बागवानों की बढ़ी चिंता

मौसम के इस बदले मिजाज ने बागवानों की चिंता बढ़ा दी है। इन दिनों प्रदेश में सेब की फ्लावरिंग का दौर चल रहा है, जो फसल के लिए बेहद संवेदनशील समय होता है। ऐसे में ओलावृष्टि, बारिश या बर्फबारी से फूल झड़ने का खतरा बढ़ जाता है। कई इलाकों में पहले ही ओलों की मार से नुकसान हो चुका है, जिससे बागवानों के सामने दोहरी चुनौती खड़ी हो गई है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख