शिमला। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) राज्य के विभिन्न विभागों और निगम-मंडलों में 2000 से अधिक पदों पर भर्ती करेगा। इनमें वे पद भी शामिल हैं, जिनका विज्ञापन कर्मचारी चयन आयोग ने भंग किए जाने से पहले जारी किया था। यह निर्देश सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को एचपीआरसीए हमीरपुर की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: गुस्साए कर्मचारी बोले- कब तक मांगें, हर महीने सरकार से सैलरी की भीख ?
सीएम ने कैबिनेट की पिछली बैठक में मंजूर 6 पोस्ट कोड के 660 पदों के परिणामों को शीघ्र घोषित करने के निर्देश दिए। एचपीआरसीए को नए अधिसूचित उन पदों को भी भरने को कहा गया है, जिन्हें हाल में मंजूर किया गया है। उन्होंने एचपीआरसीए को उन उम्मीदवारों को दो वर्ष की आयु छूट प्रदान करने को कहा जो विभिन्न कारणों से आवेदन करने से वंचित रह गए थे।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : कलयुगी बेटे ने छीन ली पिता की सांसें, मामूली कहासुनी से शुरू हुआ था किस्सा
वन टाइम रजिस्ट्रेशन मॉड्यूल विकसित करें
सीएम ने कहा कि पिछली भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार प्रदान करने में विफल रही थी और उनके कार्यकाल के दौरान अनेक प्रश्न-पत्र लीक हुए थे। उन्होंने आश्वासन दिया कि आयोग पारदर्शी भर्ती और कम्प्यूटर आधारित टैस्ट संचालित कर युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेगा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में बंद होगी अयोग्य विधायकों की पेंशन, रिकवरी का भी है प्रावधान
उन्होंने आयोग को अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आवेदन प्रक्रिया के लिए 20 मार्च, 2025 तक वन टाइम रजिस्ट्रेशन मॉड्यूल विकसित करने के निर्देश दिए। सूचना प्रौद्योगिकी एवं नवाचार विभाग के प्रधान सलाहकार गोकुल बुटेल, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, प्रधान सचिव देवेश कुमार, सचिव एम सुधा देवी और राकेश कंवर, डिजिटल टेक्नोलॉजीज एवं गवर्नेंस डॉ. निपुण जिंदल भी बैठक में उपस्थित थे।
