शिमला। हिमाचल प्रदेश में पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती-2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।

हिमाचल पुलिस भर्ती शुरू?

आयोग के अनुसार भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों के भीतर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : दहेज में कार के बाद मांग रहे थे बुलेट बाइक, दबाव में सीमा ने दे दी जा.न

कितने भरे जाएंगे पद?

इस भर्ती अभियान के माध्यम से प्रदेश पुलिस विभाग में कुल 740 कांस्टेबल पदों को भरा जाएगा। जिसमें-

  • कांस्टेबल (पुरुष)– 491 पद
  • कांस्टेबल (महिला)– 249 पद

यह भी पढ़ें : तेज रफ्तार बाइक ने दूल्हे के रिश्तेदार को उड़ाया, मातम में बदली गई शादी की खुशियां

कब से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया?

आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 जुलाई, 2026 यानी आज दोपहर 12:01 बजे से शुरू होगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 अगस्त, 2026 को रात 11:59 बजे निर्धारित की गई है। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन लिंक स्वतः बंद हो जाएगा और किसी भी परिस्थिति में आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

कितना मिलेगा वेतनमान ?

भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को लेवल-3 के अंतर्गत **₹20,200 से ₹64,000 तक का वेतनमान मिलेगा। इसके अलावा सरकारी नियमों के अनुसार अन्य भत्तों और सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : बुलेट बाइक का टशन दिखाना पड़ा महंगा, पुलिस ने थमाया 10 हजार का चालान

आरक्षण के अनुसार पदों का वर्गीकरण

आयोग ने भर्ती विज्ञापन में विभिन्न आरक्षित वर्गों के लिए पदों का विस्तृत विवरण भी जारी किया है। इनमें-

  • अनारक्षित
  • अनुसूचित जाति (SC)
  • अनुसूचित जनजाति (ST)
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)
  • BPL श्रेणी
  • स्वतंत्रता सेनानी आश्रित
  • होमगार्ड
  • पूर्व सैनिक
  • सहित अन्य पात्र श्रेणियों के लिए नियमानुसार आरक्षण का प्रावधान रखा गया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में तेज बारिश का कहर : 2 जिलों में स्कूल बंद, जलभराव और भूस्खलन ने बढ़ाई मुश्किलें

केवल ऑनलाइन आवेदन होंगे स्वीकार

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। डाक, ईमेल अथवा किसी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन मान्य नहीं होंगे।

आवेदन से पहले पढ़ें पूरी अधिसूचना

आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि आवेदन करने से पहले भर्ती से संबंधित सभी शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। विशेष रूप से-

  • पात्रता की शर्तें
  • आयु सीमा
  • शैक्षणिक योग्यता
  • आरक्षण नियम
  • चयन प्रक्रिया
  • परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देश
  • आवश्यक दस्तावेज का अच्छी तरह अध्ययन करने के बाद ही आवेदन करें।

यह भी पढ़ें : केरल में खत्म हुई हिमाचल के इंजीनियर राहुल की तलाश, बरामद हुआ श*व- परिवार में मातम

आवेदन भरते समय रखें विशेष सावधानी

आयोग ने कहा है कि आवेदन पत्र भरते समय सभी जानकारी सही और सत्यापित दर्ज करें। अगर कोई अभ्यर्थी साइबर कैफे या लोकमित्र केंद्र के माध्यम से आवेदन करता है, तो अंतिम सबमिट करने से पहले आवेदन पत्र में दर्ज प्रत्येक जानकारी की स्वयं जांच अवश्य कर ले। गलत, अधूरी या भ्रामक जानकारी पाए जाने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी अभ्यर्थी की होगी।

युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

हिमाचल पुलिस में कांस्टेबल भर्ती प्रदेश के हजारों युवाओं के लिए सरकारी सेवा में शामिल होने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। इच्छुक अभ्यर्थियों को अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने और भर्ती से जुड़े सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें