सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। नौकरी की तलाश में भटक रहे युवाओं को हिमाचल के सिरमौर जिला में नौकरी का बड़ा मौका मिलने वाला है।  जिला सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब स्थित ब्ल्यू स्टार लिमिटेड कई पदों पर भर्ती करने जा रही है। कंपनी में ट्रेनी, पीएमआईएस, अप्रेंटिस और अस्थायी कर्मचारियों के कुल 100 पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जा रही है।

27 अगस्त को होगा साक्षात्कार

इन पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 27 अगस्त को सुबह 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में आयोजित किए जाएंगे। योग्य उम्मीदवार निर्धारित समय पर पहुंचकर भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें : अटैची लेकर विधानसभा पहुंचे BJP विधायक, CM सुक्खू के खिलाफ लगाए नारे... हुआ हंगामा

किन युवाओं को मिलेगा मौका

भर्ती के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल में डिप्लोमा करने वाले युवा आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रिकल, रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनर, मशीनिस्ट, प्लंबर, टर्नर और पंप ऑपरेटर ट्रेड में आईटीआई योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भी पात्र होंगे।

18 से 25 वर्ष तक आयु सीमा

इन पदों के लिए 18 से 25 वर्ष की आयु वाले महिला और पुरुष उम्मीदवार साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं। इच्छुक युवाओं को अपनी शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता के अनुसार संबंधित पद के लिए चयन प्रक्रिया में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : घर का मसला सुलझाने आया उपप्रधान, महिला ने जड़ा थप्पड़- थाने पहुंचा मामला

चयनित अभ्यर्थियों को मिलेगा 16 हजार रुपये वेतन

ट्रेनी, पीएमआईएस और अप्रेंटिस पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को 16,000 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। वहीं, अस्थायी कर्मचारियों के पद पर चयन होने वाले अभ्यर्थियों को 20,500 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा।

रोजगार कार्यालय में पंजीकरण जरूरी

जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा के अनुसार, जिन युवाओं की योग्यता इन पदों के अनुरूप है और जिनका नाम किसी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है, वे भर्ती में शामिल हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : ITI परिसर में मिली चौकीदार की देह, छात्रों में हड़कंप- पुलिस ने एरिया किया सीज

जरूरी दस्तावेज साथ लाना होगा

साक्षात्कार में पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को अपने मूल शैक्षणिक एवं तकनीकी प्रमाण पत्रों के साथ हिमाचली प्रमाण पत्र भी साथ लाना होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे निर्धारित समय से पहले जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर पहुंचें।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें