हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश में नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। हिमाचल में बंपर भर्ती निकली है- जिसमें नामी कंपनियों द्वारा खाली पदों को भरा जाएगा। इस सक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी की ओर से अच्छी-खासी सैलरी और कई तरह की सुविधाएं दी जाएंगी। 

कब और कहां होगा साक्षात्कार?

कंपनियों द्वारा ये साक्षात्कार जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय हमीरपुर में  07 अगस्त, 2026 (शुक्रवार) को आयोजित किया जाएगा। इस बात की जानकारी जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने दी है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बनने वाली OLD MONK पर लगा बैन, कई ब्रांडेड शराब भी बंद- जानें वजह

क्या रहेगी शैक्षणिक योग्यता?

साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं का 8वीं पास, दसवीं पास, 12वीं पास, स्नातक या डिप्लोमा होना अनिवार्य है।

कितना मिलेगा वेतन?

इस साक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी की ओर से अच्छा-खासा वेतन, कई अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी। युवाओं को 18,000 रुपये से 24 हजार रुपये तक प्रति माह वेतन दिया जाएगा।

कितने भरे जाएंगे पद?

इस साक्षात्कार में तीन अलग-अलग कंपनियों द्वारा विभिन्न श्रेणियों के 90 पदों को भरने के लिए युवाओं का चयन किया जाएगा। खास बात ये है कि इस साक्षात्कार में युवाओं का चयन बिना किसी WRITTEN टेस्ट के होगा। जिसमें-

  • SIS इंडिया प्राइवेट लिमिटेड
  • 70 पद
  • सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर
  • 19 से 40 वर्ष
  • दसवीं फेल या दसवीं पास
  • पुरुष उम्मीदवार
  • 18,000 से 24,000 रुपये मासिक वेतन

यह भी पढ़ें : हिमाचल : ढाबे वाले ने दो नान के मांगे 180 रुपये, युवक देने से मुकरा- तो मुंह पर जड़े कई थप्पड़

  • कंपीटेंट ऑटोमोबाइल कंपनी लिमिटेड हमीरपुर
  • 12 पद
  • फील्ड अफसर- 6 पद
  • सेल्स एग्जीक्यूटिव- 6 पद
  • 25 से 40 वर्ष
  • पुरुष उम्मीदवार
  • स्नातक या डिप्लोमाधारक या ITI डिप्लोमाधारक
  • 13,500 रुपये या उसकी क्षमता के आधार पर मासिक वेतन

यह भी पढ़ें : रंग लाई मंत्री विक्रमादित्य की मेहनत : केंद्र से PMGSY के बजट में बड़ा इजाफा- मिलेंगे 2247 करोड़

  • न्यू एनजी ऑटो प्राइवेट लिमिटेड
  • 8 पद
  • फील्ड अफसर- 4 पद
  •  सेल्स एग्जीक्यूटिव- 4 पद
  • 22 से 45 वर्ष
  • पुरुष और महिला उम्मीदवार
  • दसवीं, बारहवीं और स्नातक पास
  • 13 हजार से 15 हजार रुपये तक मासिक वेतन

यह भी पढ़ें : छोटे भाई को लेने जा रहा था मोहित, रास्ते में पड़ी मिली देह- हालत देख कांप गए हाथ

क्या रखी गई हैं शर्तें?

साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं के लिए कुछ शर्तें भी रखी गई हैं-

  • इच्छुक उम्मीदवार का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना चाहिए।
  • साक्षात्कार से पहले रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा।
  • हिमाचल का निवासी होना चाहिए।
  • इंटरव्यू में भाग लेने पर किसी भी प्रकार का दैनिक या यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।
  • इच्छुक आवेदकों को रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण करने के लिए विभागीय वेबसाइट https://eemis.hp.nic.in/ पर लॉगइन करना होगा।

यह भी पढ़ें : आउटसोर्सिंग पर HC सख्त : सुक्खू सरकार के रवैये पर जताई नाराजगी; ढिलाई पर लगाई फटकार

क्या लाना होगा साथ?

इच्छुक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार वाले दिन अपने साथ कुछ दस्तावेजों को लेकर कल सुबह 10 बजे निर्धारित स्थान पर आना अनिवार्य है। जैसे कि-

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • जन्म तिथि
  • मार्कशीट
  • मूल प्रमाण पत्र
  • हिमाचली प्रमाण पत्र
  • दो पासपोर्ट साइज फोटो

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें