शिमला। हिमाचल प्रदेश के युवाओं की पहली पसंद भारतीय सेना में नौकरी करना है। ऐसे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर आई है। भारतीय सेना में कैप्टन के पद के लिए भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए महिलाएं और पुरुष दोनों ही आवेदन कर सकते हैं।
करना होगा ऑफलाइन आवेदन
इच्छुक उम्मीदवार 3 जून, 2024, शाम 5 बजे तक भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। उम्मीदवारों को भर्ती के लिए आवेदन ऑफलाइन मोड में करना होगा।
यह भी पढ़ें: खड्ड में गए थे टेंट धोने, दलदल में फंसकर एक ने गंवाई जान
बता दें कि भारतीय सेना ने वेटरनरी ग्रेजुएट्स की शॉर्ट सर्विस कमीशंन्ड ऑफिसर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए महिला और पुरुष दोनों ही आवेदन कर सकते हैं।
क्या रहेगी आयु सीमा
भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवारों की उम्र निर्धारित की गई है। उम्मीदवार की आयु 21 से 35 साल के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 20 मई, 2024 से होगी।
क्या रहेगी शैक्षणिक योग्यता
भर्ती के लिए अप्लाई करने वाला उम्मीदवार भारतीय नागरिक होना चाहिए। उम्मदीवार के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से BVSC और BVSC (ऑनर्स) की डिग्री होनी चाहिए। आवेदन जमा करने के समय उम्मीदवार इंटर्नशिप के साथ योग्यता परीक्षा पास किया होना चाहिए।
यह भी पढ़ें: माता मंदिर के पास निर्जीव पड़ा मिला युवक, मुंह में रेंग रहे थे कीड़े
ऐसी होगी फाइनल सेलेक्शन
जानकारी के अनुसार, इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में होगा। इसके लिए सबसे पहले उम्मीदवारों की इनिशियल स्क्रीनिंग होगी। फिर शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को SSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू के बाद मेडिकल टेस्ट होगा। इसके बाद फाइनल सेलेक्शन के बाद IMS ट्रेनिंग होगी।
ऐसे करें आवेदन
इस भर्ती के लिए ऑफलाइन आवेदन ही करना पड़ेगा। भर्ती में महिलाओं के लिए तीन और पुरुषों के लिए 12 पद भरे जाएंगे। उम्मीदवार आवेदन फॉर्म व नोटिफिकेशन भारतीय सेना की ऑफिशियल वेबसाइट
http://www.joinindianarmy.nic.in/ से डॉउनलोड कर सकते हैं।
फॉर्म में बताए गए फॉर्मेट में प्लेन पेपर पर एप्लीकेशन लिखनी होगी। इस एप्लीकेशन के लिफाफे पर एप्लीकेशन फॉर शॉर्ट सर्विस कमीशन इन आरवीसी साफ-साफ लिखा होना चाहिए।
इस पते पर भेजे आवेदन
उम्मदीवार अपना आवेदन फॉर्म डायरेक्टरेट जनरल रिमाउंट वेटरनरी सर्विस, क्यूएमजी ब्रांच, इंटीग्रेटेड हेडक्वॉर्टर ऑफ एमओडी (आर्मी), वेस्ट ब्लॉक 3 ग्राउंड फ्लोर, विंग 4, आरके पुरम, नई दिल्ली, 110066 पर भेज सकते हैं।