#रोजगार

September 8, 2024

हिमाचल : पीड़ित महिलाओं के लिए खुशखबरी, यहां मिलेगी नौकरी

शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश में पीड़ित महिलाओं, युवतियों और बालिकाओं के लिए एक अच्छी खबर है। इनके लिए नौकरी करने का एक सुनहरा मौका है। इस नौकरी में इन्हें करीब 17 हजार रुपए तक का वेतन दिया जाएगा। दरअसल, महिला एवं बाल विकास निदेशालय ने प्रदेश में संचालित होने वाले वन-स्टॉप सेंटरों के लिए आउटसोर्स आधार पर भर्ती करने की अधिसूचना जारी की है। प्रदेश के वन-स्टॉप सेंटरों में विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।

कितने भरे जाएंगे पद?

वन-स्टॉप सेंटरों में यह पद निर्धारित एजेंसियों के माध्यम से भरे जाएंगे। प्रदेश के हर जिले में आउटसोर्स आधार पर इन पदों को भरा जाएगा। प्रदेश के वन-स्टॉप सेंटरों में कुल 156 पद भरे जाएंगे। यह भी पढ़ें: हिमाचल : घर से काम पर जाने की बात कह कर निकला था जलवाहक, पौंग में मिली देह

वन-स्टॉप सेंटरों में भरे जाएंगे पद?

वन-स्टॉप सेंटरों में विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। आउटसोर्स आधार पर हर जिले में केंद्र व्यवस्थापक, केस वर्कर, पैरा लीगल कार्मिक व वकील, पैरामेडिकल, मनो-सामाजिक परामर्शदाता, कार्यालय सहायक, मल्टी पर्पस स्टाफ और सुरक्षा गार्ड के पद भरे जाएंगे। इन सभी पदों के लिए वेतन भी अलग-अलग निर्धारित किया गया है। यह भी पढ़ें: हिमाचल का बेटा सूरज बना लेफ्टिनेंट, मराठा रेजिमेंट में मिली तैनाती

कौनसे भरे जाएंगे पद?

  • केंद्र व्यवस्थापक- 12
  • केस वर्कर- 24
  • पैरा लीगल कार्मिक व वकील- 12
  • पैरामेडिकल- 12 पद
  • मनो-सामाजिक परामर्शदाता- 12
  • कार्यालय सहायक- 12
  • मल्टी पर्पस स्टाफ व कुक- 36
  • सुरक्षा गार्ड- 36

कितना मिलेगा वेतन?

  • केंद्र व्यवस्थापक- 16,695 रुपए
  • केस वर्कर- 12,479 रुपए
  • पैरा लीगल कार्मिक व वकील- 13,000 रुपए
  • पैरामेडिकल- 12,191 रुपए
  • मनो-सामाजिक परामर्शदाता- 12,497 रुपए
  • कार्यालय सहायक- 12,720 रुपए
  • मल्टी पर्पस स्टाफ व कुक- 11,250 रुपए
  • सुरक्षा गार्ड- 12,300 रुपए

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख