#रोजगार

June 24, 2024

हिमाचल में सरकारी नौकरी: नर्सों के 200 पद भरने की प्रक्रिया शुरू- जानें डिटेल

शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार लोकसभा चुनाव बीतने के बाद से रोजगार के मुद्दे पर काफी एक्टिव हो गई है। हाल ही में हुई कैबिनेट बैठक में प्रदेश सरकार ने जहां 7000 से अधिक पदों पर भर्ती को लेकर बड़े फैसले लिए थे। वहीं, अब सूबे के स्वास्थ्य विभाग ने खाली पड़े हुए नर्सों के पदों को भरने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है।

बैचवाइज आधार पर होगी भर्ती

आपको बता दें कि सूबे के कई सारे अस्पतालों में नर्सों के पड़ खाली हैं, ऐसे में इन्हें भरने के लिए प्रदेश सरकार बैचवेज माध्यम से इन पदों को भरने जा रही है।

जानें क्यों भर्ती कर रही है सरकार

सामने आई जानकारी के अनुसार प्रदेश सरकार ने प्रदेश में आदर्श अस्पतालों को आधुनिक उपकरणों से लैस करने का फैसला लिया है। मगर उससे पहले इन अस्पतालों में स्टाफ की भर्ती किए जाने की जरूरत है। इस कारण से भर्ती प्रक्रिया को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शुरू कर दिया गया है। यह भी पढ़ें: एक्शन में सरकार: पहले दो घंटे थाने में बैठाया, फिर घर के बाहर चलवा दी JCB भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित होने वाली नर्सों को आदर्श अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में सेवाओं पर लगाया जाएगा। इनमें से ज्यादातर अस्पताल ऐसे हैं, जहां नर्सों के अभाव में फार्मासिस्ट के बल पर ही काम निपटाया जा रहा है। ऐसे में इन नई भर्तियों के होने से मरीजों को सुलभता के साथ इलाज मिल पाएगा।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा था 1450 पड़ भरे जाएंगे

गौर रहे कि हाल ही में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल ने बताया था कि प्रदेश सरकार 1450 स्टाफ नर्स और फार्मासिस्ट के पदों पर भर्ती करने जा रही है। इसके बाद हाल ही संपन्न हुई कैबिनेट बैठक में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में चिकित्सा अधिकारियों के 200 पद सृजित करने और भरने का फैसला लिया गया था।

पेज पर वापस जाने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख