#अव्यवस्था

August 5, 2026

हिमाचल में एक घर का आया 68,000 बिजली बिल, शिकायत की तो...भरने पड़े सिर्फ 107 रुपये

उपभोक्ता ने हाल ही में पुराना मीटर बदलकर नया मीटर लगवाया था

शेयर करें:

electricity bill meter reading error rs 68000 bill corrected to107 ghumarwin hp

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासुपर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। उपमंडल घुमारवीं के गांव बाड़ी-छजोली में उस समय हड़कंप मच गया- जब एक उपभोक्ता के घर करीब 68 हजार रुपये का बिजली बिल पहुंचा।

परिवार का आया 68 हजार बिजली बिल

सामान्य घरेलू उपभोक्ता के लिए इतनी बड़ी राशि का बिल देख परिवार के सदस्य भी हैरान रह गए। देखते ही देखते यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया और सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल होने लगा। कई लोगों ने इसे विभाग की बड़ी लापरवाही बताते हुए सवाल उठाने शुरू कर दिए।

यह भी पढ़ें- BREAKING - शिमला में BJP का हल्ला बोल, बढ़ानी पड़ी CM आवास की सुरक्षा- पुलिस तैनात

परिवार को उड़े होश

बिल में हजारों यूनिट बिजली की खपत दर्ज होने के कारण उपभोक्ता को संदेह हुआ कि कहीं न कहीं तकनीकी या रिकॉर्ड संबंधी गलती हुई है। इसके बाद उन्होंने बिना देर किए विद्युत विभाग के संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर पूरे मामले की शिकायत दर्ज करवाई और बिल की जांच की मांग की।

जांच में आया सामने...

शिकायत मिलने के बाद विभाग ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित रिकॉर्ड और मीटर से जुड़ी सभी जानकारियों की जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान सामने आया कि उपभोक्ता द्वारा वास्तव में इतनी बिजली की खपत नहीं की गई थी

यह भी पढ़ें- हिमाचल में बनने वाली OLD MONK पर लगा बैन, कई ब्रांडेड शराब भी बंद- जानें वजह

हाल ही में लगाया नया मीटर

 विभागीय जांच में स्पष्ट हुआ कि कुछ समय पहले पुराने मीटर को बदलकर नया मीटर लगाया गया था। इसी प्रक्रिया के दौरान पुराने मीटर की रीडिंग दर्ज करने में त्रुटि हो गई, जिसके कारण उपभोक्ता के खाते में गलत यूनिट दर्ज हो गईं। यही गलती बाद में बिलिंग सिस्टम तक पहुंची और उपभोक्ता के नाम करीब 68 हजार रुपये का बिजली बिल जनरेट हो गया।

शून्य पर नहीं थी मीटर

घुमारवीं विद्युत मंडल के SDO विवेकानंद शर्मा ने बताया कि मामले की जांच पूरी होने पर यह स्पष्ट हो गया कि मीटर बदलते समय रीडिंग दर्ज करने में मानवीय त्रुटि हुई थी। उन्होंने कहा कि पुराना मीटर शून्य रीडिंग पर नहीं था, लेकिन रिकॉर्ड अपडेट करते समय हुई गलती के कारण गलत बिल तैयार हो गया। विभाग ने वास्तविक रीडिंग के आधार पर बिल को तुरंत संशोधित कर दिया है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : मोबाइल गेम को लेकर भाई-बहन में हुआ विवाद, अस्पताल में एक ने तोड़ा दम

अब सिर्फ 107 रुपये भरने पड़े

उन्होंने बताया कि संशोधन के बाद उपभोक्ता को सिर्फ 107 रुपये का सही बिजली बिल भरना पड़ा। विभाग ने यह भी सुनिश्चित किया कि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो और संबंधित रिकॉर्ड की जांच सावधानीपूर्वक की जाए।

सोशल मीडिया पर ना करें पोस्ट

SDO विवेकानंद शर्मा ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी सूचना को सोशल मीडिया पर साझा करने या आगे बढ़ाने से पहले उसकी सत्यता की पुष्टि अवश्य करें। कई बार अधूरी या गलत जानकारी तेजी से फैल जाती है, जिससे लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा होती है।

 

उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति जानबूझकर झूठी या भ्रामक जानकारी फैलाकर लोगों को गुमराह करने का प्रयास करता है- तो ऐसे मामलों में विभाग नियमानुसार कार्रवाई करने पर भी विचार करेगा।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख