#विविध

August 5, 2026

हिमाचल में बनने वाली OLD MONK पर लगा बैन, कई ब्रांडेड शराब भी बंद- जानें वजह

शराब उद्योग में इस कार्रवाई के बाद हलचल तेज हो गई है

शेयर करें:

himachal liquor brands old monk ban royal challenge bottles sales banned

शिमला। हिमाचल प्रदेश में सबसे पहले बनाई गई देश की सबसे लोकप्रिय शराब ब्रांडस् में शामिल OLD Monk को बैन कर दिया गया है। FSSAI ने जांच के बाद Old Monk के तीन वैरिएंट्स की बिक्री पर रोक लगा दी है। इसके अलावा कई बड़े ब्रांड्स के कुछ वैरिएंट्स भी कार्रवाई की जद में आए हैं।

आखिर क्यों उठाना पड़ा यह कदम?

FSSAI की जांच के दौरान कुछ शराब उत्पादों की गुणवत्ता और निर्माण प्रक्रिया की जांच की गई। जांच में सामने आया कि कुछ वैरिएंट्स में स्वाद और खुशबू बढ़ाने के लिए ऐसे फ्लेवरिंग तत्वों का इस्तेमाल किया गया, जो निर्धारित निर्माण मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए।

यह भी पढ़ें- BREAKING - शिमला में BJP का हल्ला बोल, बढ़ानी पड़ी CM आवास की सुरक्षा- पुलिस तैनात

कई ब्रांडेड शराब भी बंद

नियामक का मानना है कि इस तरह के उत्पादों में स्वाद विकसित करने के लिए प्राकृतिक प्रक्रिया अपनाई जानी चाहिए। अगर निर्धारित मानकों से अलग तरीके अपनाए जाते हैं तो उत्पाद नियमों के दायरे से बाहर माने जा सकते हैं।

किन-किन ब्रांड्स पर हुई कार्रवाई?

FSSAI की कार्रवाई में जिन प्रमुख ब्रांड्स के कुछ वैरिएंट्स शामिल हैं। हालांकि कार्रवाई इन ब्रांड्स के सभी उत्पादों पर नहीं, बल्कि कुछ विशेष वैरिएंट्स पर की गई है। उनमें-

  • Old Monk
  • Antiquity Blue Whisky
  • Royal Challenge Whisky
  • Bagpiper Deluxe Whisky
  • Old Cask Deluxe XXX Rum

यह भी पढ़ें- हिमाचल : चिट्टे ने निगले विधवा मां के सपने- नौकरी करने गईं बेटियां बनी 'नशेड़ी'- एक की मौ*त

हिमाचल से क्या है कनेक्शन?

Old Monk लंबे समय से देश की सबसे लोकप्रिय रम ब्रांड्स में गिनी जाती है और इसका उत्पादन हिमाचल प्रदेश की एक निर्माण इकाई में भी किया जाता है। इसी वजह से प्रदेश में इस कार्रवाई को लेकर विशेष दिलचस्पी देखी जा रही है।

 

हालांकि अभी तक हिमाचल में तैयार होने वाले सभी उत्पादों पर किसी तरह की रोक की घोषणा नहीं हुई है। मौजूदा कार्रवाई विशेष निर्माण इकाइयों से जुड़े कुछ वैरिएंट्स पर केंद्रित बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में इलाज राम भरोसे! बच्चों को थी कान में दर्द, सर्जरी के लिए मिली अगले साल की डेट

शराब उद्योग में बढ़ी हलचल

देश के शराब उद्योग में इस कार्रवाई के बाद हलचल तेज हो गई है। जिन कंपनियों के उत्पाद कार्रवाई की जद में आए हैं, वे नियामकीय प्रक्रिया के तहत अपना पक्ष रखने की तैयारी कर रही हैं।

 

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर गुणवत्ता मानकों को लेकर इस तरह की सख्ती आगे भी जारी रही तो शराब उद्योग में निर्माण प्रक्रिया और गुणवत्ता नियंत्रण को लेकर कंपनियों को और अधिक सावधानी बरतनी होगी।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : तेज बारिश के बीच खड्ड में समाई कार, 100 मीटर तक बहती रही- अंदर बैठे थे 2 युवक

उपभोक्ताओं के लिए क्या मायने?

इस कार्रवाई का मतलब यह नहीं है कि संबंधित ब्रांड पूरी तरह बंद हो गए हैं। फिलहाल केवल कुछ विशेष वैरिएंट्स को लेकर कार्रवाई की गई है। उपभोक्ताओं को सलाह दी जा रही है कि वे आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें और सोशल मीडिया पर चल रही अपुष्ट खबरों से बचें।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख