#रोजगार

August 4, 2026

हिमाचल में 500 पदों पर भर्ती : 10वीं पास को भी मिलेगी नौकरी, एक क्लिक में जानें डिटेल

10वीं-12वीं पास युवाओं को मिलेगा मौका 

शेयर करें:

himachal job news

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। पर्यटन एवं होटल क्षेत्र की प्रसिद्ध कंपनी बारबेक नेशन हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड में किचन हैल्पर और स्टीवर्ड के 500 पदों पर भर्ती की जा रही है। इन पदों के लिए 12 अगस्त 2026 को उप रोजगार कार्यालय भोरंज में कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। इसमें पात्र युवक-युवतियां हिस्सा ले सकते हैं।

10वीं-12वीं पास युवाओं को मिलेगा मौका 

जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि किचन हैल्पर के पदों के लिए उम्मीदवार का 10वीं या 12वीं पास होना जरूरी है। आवेदक की उम्र 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इन पदों के लिए युवक और युवतियां दोनों आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को पीएफ और ईएसआई सहित कुल 16 हजार रुपये वेतन दिया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस का बस में छापा : 22 साल की युवती से मिला लाखों का चिट्टा

स्टीवर्ड पद के लिए जरूरी है डिप्लोमा

स्टीवर्ड के पदों के लिए अभ्यर्थी के पास फूड सर्विस में एक वर्षीय डिप्लोमा होना जरूरी है। इन पदों के लिए भी 18 से 30 वर्ष तक के युवक-युवतियां पात्र होंगे। चयनित उम्मीदवारों को खाने और रहने सहित अन्य सुविधाओं के साथ कुल 20 हजार रुपये वेतन दिया जाएगा।

कहां और कब होगा इंटरव्यू?

किचन हैल्पर और स्टीवर्ड के पदों के लिए 12 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे उप रोजगार कार्यालय भोरंज में साक्षात्कार होगा। पात्र उम्मीदवार जरूरी दस्तावेजों के साथ समय पर पहुंचकर इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल के वीर सपूत सुनील को मिली बड़ी जिम्मेदारी, भारतीय तटरक्षक बल में बने उप महानिदेशक

रोजगार कार्यालय में पंजीकरण जरूरी

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि जो युवा इन पदों के लिए निर्धारित योग्यता रखते हैं और उनका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है, वे साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं। उम्मीदवारों को अपने मूल प्रमाण पत्र और हिमाचली प्रमाण पत्र साथ लेकर पहुंचना होगा।

इन दस्तावेजों के साथ पहुंचे

  • शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र
  • हिमाचली प्रमाण पत्र
  • रोजगार पंजीकरण से संबंधित दस्तावेज
  • अन्य जरूरी प्रमाण पत्र
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख