मंडी। हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। दरअसल, हिमाचल में बंपर भर्ती निकली है- जिसमें एक नामी कंपनी द्वारा खाली पदों को भरा जाएगा। इस सक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी की ओर से अच्छी-खासी सैलरी और कई तरह की सुविधाएं दी जाएंगी। 

कितने भरे जाएंगे पद?

इस साक्षात्कार में कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा स्वराज मोहाली द्वारा विभिन्न श्रेणियों के 200 पदों को भरा जाएगा। खास बात ये है कि इस साक्षात्कार में युवाओं का चयन बिना किसी WRITTEN टेस्ट के होगा। इस साक्षात्कार में सिर्फ पुरुष ही भाग ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में मानसून का कहर : 9 जगह फटे बादल, अब तक एक हजार करोड़ का नुकसान

कब और कहां होगा साक्षात्कार?

कंपनी द्वारा ये साक्षात्कार जिला उप-रोजगार अधिकारी कार्यालय सरकाघाट में  29 जुलाई, 2026 (बुधवार) यानी कल आयोजित किया जाएगा। इस बात की जानकारी जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने दी है।

क्या रहेगी शैक्षणिक योग्यता?

इस साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। साक्षात्कार में 12वीं पास, ITI या डिप्लोमा होना अनिवार्य है। साथ ही अभ्यर्थी 2023 से 2026 के बीच पास आउट होना चाहिए। इस साक्षात्कार में मशीन ऑपरेटर, फिटर, ट्रैक्टर/डीजल मोटर मैकेनिक, पेंटर और टर्नर डिप्लोमाधारक भाग ले सकते हैं।

क्या रहेगी आयु सीमा?

इस साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की आयु सीमा निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए युवाओं की उम्र 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

कितना मिलेगा वेतन?

इस साक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी की ओर से अच्छा-खासा वेतन, कई अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी। युवाओं को 17,000 रुपये बतौर स्टाइपेंड और अनुभवी अभ्यर्थियों को योग्यता व अनुभव के आधार पर प्रति माह वेतन दिया जाएगा।

क्या रखी गई हैं शर्तें?

साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं के लिए कुछ शर्तें भी रखी गई हैं-

  • इच्छुक उम्मीदवार का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना चाहिए।
  • साक्षात्कार से पहले रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा।
  • हिमाचल का निवासी होना चाहिए।
  • इंटरव्यू में भाग लेने पर किसी भी प्रकार का दैनिक या यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।
  • इच्छुक आवेदकों को रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण करने के लिए विभागीय वेबसाइट https://eemis.hp.nic.in/ पर लॉगइन करना होगा।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में 545 करोड़ की सड़क....एक मानसून भी न टिक पाई, पहली बारिश में ही धंसी

क्या लाना होगा साथ?

इच्छुक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार वाले दिन अपने साथ कुछ दस्तावेजों को लेकर कल सुबह 10 बजे निर्धारित स्थान पर आना अनिवार्य है। जैसे कि-

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • जन्म तिथि
  • मार्कशीट
  • मूल प्रमाण पत्र
  • हिमाचली प्रमाण पत्र
  • दो पासपोर्ट साइज फोटो

 नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें