हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का अच्छा अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय की ओर से एक निजी कंपनी के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जा रहे हैं।
कितने भरे जाएंगे पद?
इन पदों के लिए सिर्फ पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 150 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवारों के पास आवेदन करने के लिए 9 दिन का समय बचा है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल की जनता को बड़ी राहत : अब 45 नहीं 25 दिन बाद भरवा सकेंगे दूसरा गैस सिलेंडर
कब और कहां होंगे कैंपस इंटरव्यू?
इस भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू रोजगार कार्यालय हमीरपु में 18 सितंबर, शुक्रवार को सुबह 10:30 बजे आयोजित किए जाएगा। ये साक्षात्कार नालागढ़ स्थित कंपनी TVS सप्लाई चेन सॉल्यूशन्स लिमिटेड द्वारा फ्लेर स्टाफ के पदों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है।
क्या रहेगी शैक्षणिक योग्यता?
इन पदों के लिए अभ्यर्थी का कम से कम 12वीं पास होना जरूरी है। इस बात की जानकारी जिला रोजगार अधिकारी हमीरपुर सुरेंद्र शर्मा ने दी है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल HC में एंबुलेंस कर्मियों की जीत- 15 हजार वेतन देने के आदेश, PF अलग कटेगा
क्या रहेगी आयु सीमा?
इस साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की आयु सीमा निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए युवाओं की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। जिला रोजगार अधिकारी हमीरपुर सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि कंपनी के HR मौके पर युवाओं का चयन कर लेंगे।
कितनी मिलेगी सैलरी?
इंटरव्यू में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को कंपनी की ओर से हर महीने अच्छी-खासी सैलरी दी जाएगी। चयनित युवाओं को 14,300 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा कंपनी के नियमों के अनुसार अन्य लाभ भी प्रदान किए जाएंगे। सैलरी के साथ कंपनी द्वारा ओवरटाइम भत्ता, PF, ESIC और अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।
यह भी पढ़ें- हिमाचल : सांप के डसने से सगे भाई-बहन की थमी सांसें, 9 और 6 साल थी उम्र; मां बेसुध
क्या रखी गई हैं शर्तें?
साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं के लिए कुछ शर्तें भी रखी गई हैं-
- इच्छुक उम्मीदवार का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना चाहिए।
- साक्षात्कार से पहले रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा।
- हिमाचल का निवासी होना चाहिए।
- इंटरव्यू में भाग लेने पर किसी भी प्रकार का दैनिक या यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।
- इच्छुक आवेदकों को रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण करने के लिए विभागीय वेबसाइट https://eemis.hp.nic.in/ पर लॉगइन करना होगा।
यह भी पढ़ें- मणिमहेश यात्रा करने निकले दो दोस्त : देर रात गहरी खाई समाई में बाइक, दोनों की मौ**त
क्या लाना होगा साथ?
इच्छुक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार वाले दिन अपने साथ कुछ दस्तावेजों को लेकर कल सुबह 10 बजे निर्धारित स्थान पर आना अनिवार्य है। जैसे कि-
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- जन्म तिथि
- मार्कशीट
- मूल प्रमाण पत्र
- हिमाचली प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
