हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। दरअसल, हिमाचल में बंपर भर्ती निकली है- जिसमें एक नामी कंपनी द्वारा खाली पदों को भरा जाएगा। इस सक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी की ओर से अच्छी-खासी सैलरी और कई तरह की सुविधाएं दी जाएंगी।
कितने भरे जाएंगे पद?
इस साक्षात्कार में कंपनी ब्ल्यू स्टार लिमिटेड, कालाअंब द्वारा अपरेंटिस और ऑपरेटर्स के 100 पदों को भरा जाएगा। खास बात ये है कि इस साक्षात्कार में युवाओं का चयन बिना किसी WRITTEN टेस्ट के होगा। इस बात की जानकारी जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने दी है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : एक पत्नी, दो पति... अब घर में गूंजी किलकारी- सोशल मीडिया पर फिर चर्चा में आया कपल
कब और कहां होगा साक्षात्कार?
कंपनी द्वारा ये साक्षात्कार जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय हमीरपुर में 18 अप्रैल, 2026 (शनिवार) को आयोजित किया जाएगा। साक्षात्कार में भाग लेने वाले उम्मदीवारों के पास आवेदन करने के लिए महज पांच दिन का समय बचा है।
क्या रहेगी शैक्षणिक योग्यता?
इस साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। साक्षात्कार में 12वीं पास, फिटर, वेल्डर, रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडिशनर, मशीनिस्ट, प्लंबर, टर्नर, पंप ऑपरेटर, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में ITI डिप्लोमा होल्डर उम्मीदवार भाग ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: घर से मंदिर दर्शन को निकला था शख्स, पहाड़ी रास्ते ने छीन ली सांसें, सदमें में परिवार
क्या रहेगी आयु सीमा?
इस साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की आयु सीमा निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए युवाओं की उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
कितना मिलेगा वेतन?
इस साक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी की ओर से अच्छा-खासा वेतन, कई अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी। युवाओं को 16,000 रुपये से 20,800 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें : सरकाघाट कॉलेज छात्रा केस में बड़ा अपडेट : मां-बाप को भी पीट चुका है आरोपी, मगर नहीं होगी फां*सी!
क्या रखी गई हैं शर्तें?
साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं के लिए कुछ शर्तें भी रखी गई हैं-
- इच्छुक उम्मीदवार का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना चाहिए।
- साक्षात्कार से पहले रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा।
- हिमाचल का निवासी होना चाहिए।
- इंटरव्यू में भाग लेने पर किसी भी प्रकार का दैनिक या यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।
- इच्छुक आवेदकों को रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण करने के लिए विभागीय वेबसाइट https://eemis.hp.nic.in/ पर लॉगइन करना होगा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: पंचायत में 32 लाख का घोटाला कर अंडरग्राउंड हुए JE और तकनीकी सहायक; पुलिस कर रही तलाश
क्या लाना होगा साथ?
इच्छुक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार वाले दिन अपने साथ कुछ दस्तावेजों को लेकर कल सुबह 10 बजे निर्धारित स्थान पर आना अनिवार्य है। जैसे कि-
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- जन्म तिथि
- मार्कशीट
- मूल प्रमाण पत्र
- हिमाचली प्रमाण पत्र
- दो पासपोर्ट साइज फोटो
