#विविध

April 16, 2026

हिमाचल : एक पत्नी, दो पति... अब घर में गूंजी किलकारी- सोशल मीडिया पर फिर चर्चा में आया कपल

एक पति करता है सरकारी नौकरी, दूसरा विदेश में सेटल

शेयर करें:

Jodidar Bhai polyandry marriage first child sirmaur shilai himachal

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले का गिरिपार क्षेत्र एक बार देशभर में चर्चा का केंद्र बन गया है। शिलाई इलाके में जुलाई 2025 में हुई अनोखी शादी- जिसमें दो सगे भाइयों ने एक ही युवती के साथ विवाह किया था, अब एक नई वजह से सुर्खियों में है।

जोड़ीदार भाई के घर आया नन्हा मेहमान

बुधवार को इस परिवार में एक बेटी का जन्म हुआ, जिसने सोशल मीडिया पर फिर से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। करीब दस महीने पहले हुई इस शादी ने उस समय भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल कांग्रेस का पंचायत चुनाव से पहले बड़ा मंथन- आज बैठक कर बनेगी जीत की रणनीति, जानें अंदर की प्लानिंग

परिवार की पहली संतान

शिलाई गांव के प्रदीप नेगी और कपिल नेगी दोनों भाइयों ने सुनीता नेगी के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के तहत विवाह किया था। यह विवाह न सिर्फ स्थानीय स्तर पर बल्कि देशभर के मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर चर्चा का विषय बना रहा। अब जब इस परिवार में पहली संतान का जन्म हुआ है- तो एक बार फिर यह अनोखी परंपरा लोगों के बीच चर्चा में आ गई है।

 

May be an image of one or more people, people smiling and hospital

बहुप्रति प्रथा निभा रहे परिवार

गिरिपार क्षेत्र में सदियों पुरानी बहुपति प्रथा आज भी कुछ हद तक जीवित है। हालांकि, आधुनिक समय में इसका चलन धीरे-धीरे कम होता जा रहा है। मगर कुछ परिवार आज भी इस परंपरा को निभा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : सरकाघाट छात्रा ह*त्याकांड : पुलिस रिमांड में आरोपी की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में करवाना पड़ा भर्ती

भाइयों का तालमेल बना रहा

स्थानीय लोगों के अनुसार, इस प्रथा के पीछे मुख्य उद्देश्य परिवार की जमीन और संपत्ति के बंटवारे को रोकना है। संयुक्त परिवार की संरचना को बनाए रखना और भाइयों के बीच आपसी सामंजस्य को मजबूत करना है।

एक भाई घर पर, दूसरा विदेश में

प्रदीप नेगी जलशक्ति विभाग में कार्यरत हैं और उनके भाई कपिल नेगी विदेश में नौकरी करते हैं। दोनों ने सामाजिक सहमति के साथ इस विवाह को अपनाया। उनकी पत्नी सुनीता नेगी घर की जिम्मेदारियां संभालती हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल दिवस पर CM ने बदला अपना ही फैसला- अब नहीं कटेगी अफसरों की सैलरी, दी बड़ी राहत

एक पत्नी, दो पति

यह विवाह हाटी समुदाय की पारंपरिक ‘जोड़ीदारा’ प्रथा का हिस्सा है, जिसमें एक ही पत्नी दोनों भाइयों के साथ पारिवारिक जीवन साझा करती है। इस व्यवस्था में आपसी समझ, विश्वास और संतुलन को सबसे अहम माना जाता है। बेटी होने की जानकारी खुद जोड़ीदार भाइयों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की है।

 

बच्चे के जन्म से दोनों खुश

बच्चे के जन्म के बाद दोनों भाइयों ने अपने सोशल मीडिया के जरिए अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने लिखा कि यह दिन उनके जीवन का सबसे खूबसूरत और यादगार पल बन गया है। उनके अनुसार, घर में आए इस नन्हे मेहमान ने न सिर्फ उनके आंगन को बल्कि उनके दिलों को भी खुशियों से भर दिया है।

यह भी पढ़ें : सरकाघाट छात्रा केस: आरोपी की मां बोली- बेटे को फां*सी की सजा भी मंजूर, परिवार सच के साथ

जीवन में आई नई जिम्मेदारी

उन्होंने आगे कहा कि माता-पिता बनने का यह एहसास शब्दों में व्यक्त करना आसान नहीं है। अब तक जो जिंदगी वे अपने लिए जी रहे थे, वह अब एक नई जिम्मेदारी और नए सपनों के साथ आगे बढ़ेगी। इस नन्हे बच्चे के आने से उनके जीवन में एक नई ऊर्जा और उद्देश्य जुड़ गया है।

बच्चे को देंगे अच्छी परवरिश

परिवार ने भगवान से प्रार्थना की है कि उनका बच्चा हमेशा स्वस्थ, खुश और सुरक्षित रहे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वे पूरी कोशिश करेंगे कि बच्चे को एक अच्छी परवरिश और बेहतर भविष्य दे सकें।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख